ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
मध्यप्रदेश

वीके सिंह ने महाकाल मंदिर के लिए 11 करोड़ देने की घोषणा की, CM शिवराज और केंद्रीय मंत्री गडकरी भी पहुंचे

उज्जैन   केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज उज्जैन दौरे पर हैं। गडकरी यहां 11 सड़कों की नींव रखेंगे। 534 किलोमीटर लंबी ये सड़कें 6247 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएंगी। गडकरी के आने से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग वीके सिंह (रिटायर्ड जनरल) ने महाकाल मंदिर में पूजा की। महाकाल मंदिर के विस्तार के लिए 11 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री भी महाकाल मंदिर पहुंचे  हैं।

उज्जैन आने से पहले गडकरी इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने उनका स्वागत किया। गडकरी इंदौर से उज्जैन आकर कोठी पैलेस के पास बने दिव्यांग पार्क का निरीक्षण करेंगे। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने से पहले महाकाल मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया।

6247 करोड़ से बनेंगी ये सड़कें

उज्जैन-देवास फोरलेन का चौड़ीकरण 992 करोड़ से होगा। इसकी लंबाई 41km है।
उज्जैन-झालावाड़ टूलेन पेव्ड शोल्डर के साथ 134km सड़क का निर्माण 498 करोड़ से होगा।
69km के उज्जैन-बदनावर फोरलेन का निर्माण 1352 करोड़ से होगा।
जीरापुर-सुसनेर मप्र राज्य सीमा तक टूलेन 240 करोड़ से बनेगा। लंबाई 46 किमी होगी।
उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-1) फोरलेन 1034 करोड़ से बनेगा। 42km लंबाई होगी।
उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-2) फोरलेन 2998 करोड़ की लागत से बनेगा। लंबाई 48km होगी।
उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-3) 952 करोड़ से बनेगा। 46km लंबाई होगी।
सीआईआरएफ अंतर्गत बही-बालागुढ़ा-अंबाव-कनघट्टी-उगरान 25km मार्ग 26 करोड़ की लागत से बनेगा।
बरोठा-सेमल्या-चाऊ तक 18km सड़क 36 करोड़ से बनेगी।
भादवा माता-सरवानिया महाराज-जावद-अठाना-चडोल मार्ग 77 करोड़ से बनेगा। लंबाई 48km है।
जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक 17km सड़क 42 करोड़ से बनेगा।

Related Articles

Back to top button