ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
टेक्नोलॉजी

यदि किए ये काम तो कभी नहीं चला पाएंगे WhatsApp कंपनी ने 18 लाख भारतीय यूजर्स को किया Ban

मेटा ओन्ड मैसेंजर ऐप WhatsApp भारत में गलत काम करने वालों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है, व्हाट्सऐप ने 18 लाख से ज्यादा भारतीय एकाउंट्स को बैन कर दिया है। कंपनी ने भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर लेटेस्ट कंप्लायंस रिपोर्ट दायर की जिसमें व्हाट्सऐप ने यह भी खुलासा किया कि उसे जनवरी 2022 में 495  शिकायतें मिलीं। अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में, व्हाट्सऐप ने कहा कि जनवरी 2022 में व्हाट्सऐप ने 18.58 भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। भारत में व्हाट्सऐप अकाउंट की पहचान 91 फोन नंबर के जरिए की जाती है।मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप को 495 भारतीय खातों के खिलाफ शिकायतें मिलीं, जिन्होंने 285 खातों पर प्रतिबंध लगाने की अपील की, जिनमें से 24 को बैन कर दिया गया। WhatsApp ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2022 के तहत भारत मासिक रिपोर्ट प्रकाशित की। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप का कहना है कि व्हाट्सऐप की टर्म और कंडीशन का उल्लंघन करने वाले और भारत के कानून का उल्लंघन करने वाले यूजर्स के अकाउंट को बैन किया गया है। साथ ही , उन अकाउंटस पर भी एक्शन लिया गया है, जिनको लेकर व्हाट्सऐप पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।

कैसे रखें अपने अकाउंट को सेफ?कंपनी के मुताबिक, अगर कोई गैर-कानूनी, अश्लील, मानहानि से जुड़ा, धमकाने, डराने, परेशान और नफरत फैलाने वाला या नस्लीय या जातीय भेदभाव फैलाने वाले या फिर किसी को गैर-कानूनी या गलत व्यवहार करने के लिए उकसाने वाले कंटेंट को शेयर करता है तो उसका अकाउंट बैन कर दिया जाता है। इसके अलावा अगर कोई यूजर WhtasApp की टर्म्स एंड कंडीशन का उल्लंघन करता है तो भी उसका अकाउंट बंद हो जाता है। इसलिए ऐसे कंटेंट को किसी के साथ शेयर जो किसी को परेशान करें, इसी तरह आप अपने अकाउंट को सेफ रख पाएंगे।

Related Articles

Back to top button