ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ! जानिए सरकार का शानदार प्लान

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को फिर से गुड न्यूज मिल सकता है. दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का फायदा मिल सकता है. सरकार इसके लिए योजना बना सकती है. आइए जानते हैं पुरानी पेंशन योजना पर सरकार क्या तैयारी कर रही है.

नई दिल्ली: 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) के लिए जरूरी खबर है. कर्मचारियों को फिर से खुशखबरी मिल सकती है. सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme-OPS) का फायदा दे सकती है. दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों ने लंबे समय से सरकार से पुराने पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं. आपको बता दें कि नई पेंशन स्कीम में फायदे कम मिलते हैं, ऐसे में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का इंतजार है.

जानिए कब होगा फैसला?

दरअसल, केंद्र सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme, OPS) देने पर मंथन कर रही है. जिस सरकारी कर्मचारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन 31 दिसंबर 2003 को या उससे पहले जारी किए गए थे, उन्हें ये फायदा मिलेगा. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार, इस मुद्दे पर फैसला कानून मंत्रालय के जवाब आने के बाद होगा.

जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद में बताया, ‘सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद केंद्र सरकार ने मामले को कानून मंत्रालय के अधीन कर दिया था. वित्तीय सेवा विभाग पेंशन ओर पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoP&PW) उन कर्मचारियों को NPS के दायरे से बाहर करने के संबंध में उचित निर्णय ले सकता है जिनकी भर्ती के लिए विज्ञापन 01 जनवरी 2004 को या उससे पहले जारी किया गया था और उन्हें पुरानी पेंशन योजना (OPS) के तहत कवर कर सकता है. अगर मामला सुलझता है तो पेंशन में बड़ा फायदा देखने को मिल सकता है.’

किसे नहीं मिलेगा पुरानी पेंशन का फायदा

केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय (Nityanand Rai) ने संसद में बताया कि सेंट्रल आर्म्‍ड पुलिस फोर्स (Central Armed Police Force) को पुरानी पेंशन योजना (Old pension Scheme) का फायदा नहीं मिलेगा. उन्होंने बताया कि सेंट्रल सिविल सर्विसेज पेंशन रूल्‍स 1972 के तहत पैरामिलेट्री स्‍टाफ को पेंशन और दूसरे बेनिफिट मिल रहे हैं.

Related Articles

Back to top button