ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

नेपाल घूमने का बना रहे हैं प्लान तो आईआरसीटीसी लाया है किफायती हवाई टूर पैकेज, जानें डिटेल

IRCTC Tour Package: इस टूर पैकेज में यात्रियों को सीधे फ्लाइट से लखनऊ से काठमांडू और लखनऊ वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है. इस पैकेज में हवाई यात्रा, थ्री स्टार होटलों में ठहरने की व्यवस्था और खाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी.

नई दिल्ली. अगर आप गर्मी की छुट्टियों में घूमने-फिरने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है. दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) लखनऊ से नेपाल की धार्मिक यात्रा के लिए बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. 6 दिन और 5 रातों के इस टूर पैकेज के दौरान काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, पोखरा में मनकामना मंदिर, विन्ध्यवासिनी मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव गुफा के दर्शन कराए जायेंगे.

19 जून से शुरू होगी यात्रा6 दिन और 5 रातों का यह टूर पैकेज 19 जून को शुरू होगा और 24 जून तक चलेगा. इस टूर पैकेज में यात्रियों को सीधे फ्लाइट से लखनऊ से काठमांडूऔर लखनऊ वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है. इस पैकेज में हवाई यात्रा, थ्री स्टार होटलों में ठहरने की व्यवस्था और खाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी.

कितने का है यह टूर पैकेजइस हवाई टूर के लिए प्रति व्यक्ति 48,500 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, दो लोगों के एक साथ बुकिंग पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 39,000 रुपये और 3 लोगों के एक साथ बुकिंग पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 38,850/- रुपये देने होंगे.

कैसे करा सकते हैं बुकिंगजानकारी के मुताबिक, इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन जाकर कर सकते हैं. आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है.

भविष्य में नेपाल के लिए जारी हो सकते हैं और पैकेजआईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ अजीत कुमार सिन्हा ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि इस टूर पैकेज के तहत लोग अमौसी एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए उड़ान भरेंगे. उन्होंने बताया कि इस पैकेज के तहत नेपाल जाने वाले लोगों को पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप और दरबार स्क्वायर समेत पोखरा के विभिन्न स्थानों पर पर्यटन के लिए ले जाया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस टूर पैकेज के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए भविष्य में लखनऊ से नेपाल के कई और पैकेज भी जारी किए जाएंगे.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Related Articles

Back to top button