ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
व्यापार

फ्लिपकार्ट पर होगी Nothing Phone 1 की बिक्री

नथिंग अपने पहले स्मार्टफोन Nothing Phone 1 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने घोषणा की कि भारत में नथिंग फोन 1 की बिक्री फ्लिपकार्ट के माध्यम से होगी। नथिंग ने यह भी बताया है कि इसका पहला फोन यूके में O2 और जर्मनी में टेलीकॉम Deutschland पर विशेष रूप से डेब्यू करेगा। वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई के वेंचर नथिंग द्वारा नथिंग फोन 1 अगला हार्डवेयर डेवलपमेंट है, जिसने शुरुआत में पिछले साल बाजार में अपनी पहली पेशकश के रूप में नथिंग ईयर 1 ट्रूली वायरलेस स्टीरियो  ईयरबड को लॉन्च किया था। स्मार्टफोन में पहले से ही एक कस्टम एंड्रॉइड वर्जन चलाने की पुष्टि की गई है जिसे Nothing OS कहा जा रहा है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस होगा।

मंगलवार को, नथिंग ने घोषणा की कि मोस्ट-अवेटेड नथिंग फोन 1 भारत में फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने पिछले साल नथिंग ईयर 1 ईयरबड्स बेचने के लिए पहली बार ऑनलाइन मार्केटप्लेस के साथ साझेदारी की थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि प्राइसिंग, उपलब्धता और पार्टनल इंसेंटिव की घोषणा बाद में की जाएगी।

Related Articles

Back to top button