ब्रेकिंग
Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि... Weather Update Today: यूपी-बिहार और एमपी में बारिश के आसार; राजस्थान में भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें... Nagpur Fire News: नागपुर में आग का तांडव; गोदाम में भीषण आग से 400 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख, करोड... India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ...
व्यापार

E-Cycle खरीदने पर आपको मिलेगा सब्सिडी का फायदा, जानें सरकार का पूरा प्लान

E-Cycle Subsidy: ई-साइकिल पर जानकारी देते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि सरकार (E-Cycle Subsidy Delhi Government) पहले चरण में 1000 ई-साइकिल पर सब्सिडी की सुविधा दी जाएगी.

E-Cycle Subsidy Government: बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) के कारण केंद्र सरकार (Central Government) और राज्य सरकारें लोगों को ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन (EV) इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही हैं. अगर आप ई-साईकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. ई-साइकिल खरीदने वालों को दिल्ली सरकार (Delhi Government) बहुत बड़ी राहत देने वाली है. सरकार ई-साइकिल पर लोगों को सब्सिडी देने जा रही है.

इस मामले पर दिल्ली सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जो लोग दिल्ली में ई-साइकिल खरीदेंगे उन्हें दिल्ली सरकार द्वारा 5,500 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है. सरकार ने बताया है कि पहले चरण में करीब 10,000 साइकिल पर सरकार सब्सिडी की सुविधा देगी. आगे की योजना और ई-साइकिल पर कितनी सब्सिडी (E-Cycle Subsidy) दी जाएगी इसकी गाइडलाइन्स सरकार जल्द जारी करेगी.

लोगों को ई-साइकिल खरीदने पर मिल सकता है इतना लाभई-साइकिल पर जानकारी देते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया है कि सरकार (E-Cycle Subsidy Delhi Government) पहले चरण में 1,000 ई-साइकिल पर सब्सिडी की सुविधा दी जाएगी. फिलहाल सरकार ई-साईकिलों पर 5,500 रुपये के सब्सिडी की सुविधा दे रही है. सरकार ई-साइकिल और ई-कार्ट की खरीदारी करने पर लोगों को 15,000 रुपये तक की छूट दे सकती है. बता दें कि पहले सरकार केवल ई-कार्ट से साइकिल खरीदने वालों को सब्सिडी की सुविधा देती था. लेकिन, अब इसके दायरे को बढ़ाकर इसमें कॉरपोरेट हाउस की ई-साइकिल को भी शामिल कर लिया है. सरकार कॉरपोरेट हाउस की ई-साइकिल को खरीदने पर 30,00- रुपये तक की सब्सिडी देने की तैयारी कर रही है.

सरकार EV पर दे रही है खास ध्यानआपको बता दें कि ई-साइकिल की कीमत करीब 25 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक है. वहीं कारगो ई-साइकिल  40 से 45 हजार रुपये के बीच में मिलती है. वहीं अलग-अलग कार्ट की कीमत 90 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक है. ऐसे में इस ई-साइकिलों का इस्तेमाल डिलिवरी सर्विस (Delivery Service) के लिए किया जा सकता है. इससे दिल्ली में प्रदूषण के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी. ऐसे में सरकार इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है.

Related Articles

Back to top button