ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
मनोरंजन

लग्जरी लाइफ छोड़ गांव में ट्रैक्टर चलाती दिखीं बिग बी की नातिन वायरल हुआ वीडियो

 अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। नव्या बिग बी और बाकी बच्चन परिवार के लोगों की तरह एक्टर तो नहीं हैं, लेकिन वे एक बिजनेस वुमन हैं। नव्या, आरा हेल्थ की को-फाउंडर हैं, जो कि वुमन सेंट्रिक हेल्थ कंपनी है। अपने बिजनेस और फोटो शूट्स को लेकर एक्टिव रहने वाली नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में लग्जरी लाइफ जीने वाली नव्या ट्रैक्टर चलाती हुई नजर आ रही हैं। वे लोगों के बीच बड़े प्यार और इतमिनान से वक्त बिता रही हैं।

ट्रैक्टर चलाती नजर आईं नव्या

नव्या का ये वीडियो देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल नव्या हाल ही में गुजरात के एक गांव में पहुंचीं। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने पेड़ के नीचे बैठकर उनके साथ काफी बातें की और अच्छा समय बिताया। नव्या ने ट्रैक्टर भी चलाया। बिग बी की नातिन होने के बावजूद भी आम लोगों के बीच इतनी सादगी के साथ समय बिताने के अंदाज को देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और उनके इस व्यवहार को देख काफी खुश हो रहे हैं। कई लोग नव्या की ड्राइविंग स्किल्स को देख हैरान हुए।

फैंस ने की नव्या की तारीफ

नव्या के इस वीडियो पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा जिस तरह से आप लोगों को सपोर्ट कर रही हैं, वह काबिलेतारीफ है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा आप सबसे अलग स्टार किड हैं। वहीं एक और ने लिखा ये देख कर अच्छा लगा कि आप नई चीजों को सीखने की इच्छुक रहती हैं। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। बता दें कि नव्या ने इसके पहले एक पॉडकास्ट शुरू किया था, जिसमें वे जया बच्चन और श्वेता बच्चन के साथ मिलकर बच्चन खानदान की अनसुनी बातों को लोगों के सामने रखती थीं। हालांकि ये पॉडकास्ट जर्नी अब खत्म हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button