ब्रेकिंग
Faridabad Gas Agency Fire: फरीदाबाद के सरूरपुर में नारायण गैस एजेंसी में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मच... Koderma Crime News: झारखंड के कोडरमा में सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने जिगरी यार से पति को लगवाया जहरीला... Russia Ukraine Conflict Update: मौजूदा फ्रंटलाइन पर सीजफायर के लिए तैयार हुए वोलोदिमीर जेलेंस्की, मॉ... Rehan Vadra Art Exhibition: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से हटाई गईं तस्वीरें, '... Cockroach Janta Party Leaders Released: तिहाड़ जेल से रिहा हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रां... Kanpur Crime News: कानपुर में सनसनीखेज वारदात, दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक को कार की छत पर फंसाकर ... IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली में हल्की ठंड तो दक्षिण भारत ... Jabalpur Electrocution Tragedy: जबलपुर में महाकाली विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 की... Panna Durga Visarjan Tragedy: मध्य प्रदेश के पन्ना में दर्दनाक हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान बांध म... Delhi Metro GRAP-1 Update: दिल्ली में प्रदूषण के बीच DMRC का बड़ा कदम, शुक्रवार से रोजाना चलेंगी 20 ...
देश

रामजन्मभूमि पर फैसले के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल करेगा रिव्यू पिटीशन

लखनऊ। बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब के अनुसार छह दिसंबर को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करेगा। रिव्यू पिटीशन पर हाजी महबूब सहित मो. उमर, मौलाना महफूजुर्रहमान, बादशाह खान जैसे स्थानीय पक्षकारों के हस्ताक्षर हैं।

इससे पहले जमीयत उलेमा हिंद नौ नवंबर को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर रिव्यू पिटीशन सर्वोच्च न्यायालय में दायर कर चुका है, जबकि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से पक्षकार रहे इकबाल अंसारी फैसला आने के पूर्व से ही घोषित अपने रुख पर कायम हैं। इकबाल अंसारी से पहले पक्षकार रहे उनके पिता मरहूम हाशिम अंसारी भी सदैव कहते आए थे कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आएगा उन्हें मान्य होगा। इकबाल ने इस संबंध में बुलाई बैठकों से भी खुद को दूर रखा।

फैसला आने के बाद अपनी शुरुआती प्रतिक्रिया में हाजी महबूब ने भी रिव्यू पिटीशन दाखिल न करने की बात कही थी, लेकिन बाद में वह अपने बयान से पलट गए और कहा कि सबकी राय में उनकी राय भी शामिल है। हालांकि रामनगरी के अधिकतर लोग व संत धर्माचार्य इकबाल अंसारी के रुख पर खुशी का इजहार करते हुए उन्हें सौहार्द का दूत बताते हैं। बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब का कहना है कि यह न्यायिक प्रक्रिया का ही हिस्सा है और इस दिशा में हम जितनी कोशिश कर सकते हैं, वह करेंगे। हमने भी पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का एलान कर रखा है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कर रहा है तैयारी

सुप्रीम कोर्ट ने नौ नवंबर को अयोध्या में विवादित स्थल राम लला को देने का निर्णय किया है। इसके एवज में सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में दूसरे स्थान पर पांच एकड़ भूमि देने का निर्णय किया है। इसी निर्णय का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड विरोध कर रहा है। 27 नवंबर को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका नौ दिसंबर से पहले दाखिल करने का एलान किया था।बोर्ड इन दिनों पुनर्विचार याचिका को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। बोर्ड के सचिव व बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी का कहना था कि हमारे पास पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के लिए नौ दिसंबर तक का समय है। इसलिए दिसंबर के पहले हफ्ते में पुनर्विचार याचिका दाखिल हो जाएगी। कहा कि पुनर्विचार याचिका हमारा संवैधानिक अधिकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button