ब्रेकिंग
Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा Kolkata Crime: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फोटो वायरल करने की धमकी देकर 7 साल तक किया रेप छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क...
मध्यप्रदेश

करंट लगने से मजदूर की मौत मकान मालिक और ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

ग्वालियर। महाराजपुरा इलाके में एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। वह एक मकान की छत पर काम कर रहा था, तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसे करंट लग गया।

मकान मालिक और ठेकेदार को माना जिम्‍मेदार

इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार को मजदूर की मौत का जिम्मेदार माना है। इन्हीं की लापरवाही से यह हादसा हुआ। इसके चलते दोनों पर गैर इरादतन हत्या की एफआइआर दर्ज हुई है।

मकान पर चल रहा था निर्माण कार्य

महाराजपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर रामकिशोर जोशी ने बताया कि 25 जुलाई को दयानंद भदौरिया के मकान पर निर्माण कार्य चल रहा था। ठेकेदार जगदीश मजदूरों को लेकर यहां पहुंचा था। छत पर नाथूराम सहित अन्य मजदूर काम कर रहे थे।

छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन

छत से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। इसकी चपेट में नाथूराम आ गया और उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने स्वजनों के सुपुर्द कर दिया था।

साथी मजदूर का लिया बयान

इस मामले में साथी मजदूरों के बयान लिए। इसमें मकान मालिक और ठेकेदार की ही लापरवाही सामने आई। इन लोगों ने बिजली की सप्लाय बंद नहीं करवाई थी। इसके चलते यह हादसा हुआ। अब इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की एफआइआर दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button