वीरता पुरस्कारों का एलान देखिए सम्मानित पुलिस अधिकारियों की राज्यवार सूची

नई दिल्ली। भारत में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। ऐतिहासिक इमारतों को सजाया जा रहा है, झंडावंदन की व्यवस्था की जा रही है और बूंदी के लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। इस बीच 14 अगस्त को देश विभाजन के दर्द को भी याद कर रहा है।
फोटो: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट सेवाओं व वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों की सूची
हर घर तिरंगा अभियान का क्रेज
14 अगस्त: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
भारत में आजादी के पर्व से एक दिन पहले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। लोग बंटवारे के दर्द को याद कर रहे हैं।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धा पूर्वक स्मरण करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। इसके साथ ही यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे सभी लोगों को मेरा शत-शत नमन।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भारत के इतिहास में आज का दिन याद करके हर भारतीय का मन दर्द से सिहर उठता है। 1947 में लाखों लोगों ने ना सिर्फ राष्ट्र का विभाजन देखा बल्कि विस्थापन और अपनों से बिछड़ने जैसा मंजर भी झेला।”