ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
विदेश

दुबईः बस दुर्घटना में मारे गए 12 भारतीयों के शव घर भेजने की कवायद जारी

दुबईः दुबई में बस दुर्घटना में मारे गए 12 भारतीयों के शवों को घर भेजने के लिए फॉरेंसिक सहित अन्य सभी औपचारकताओं को भारतीय वाणिज्य दूतावास तेजी से पूरा करने में जुटा है। ओमान से आ रही एक बस गुरुवार को गलत लेन में घुस गई थी और एक संकेतक से टकरा गई थी। हादसे में 17 लोगों की मौत हुई थी जिनमें 12 भारतीय शामिल हैं। हादसे में नौ लोग घायल भी हुए हैं।

दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया 11 मृत भारतीयों की फॉरेंसिक रिपोर्ट जारी हो चुकी है और एक फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। उन्होंने लिखा, ‘‘इसके बाद, पूरे दस्तावेजों के साथ शवों को पहले संलेपन (सुरक्षित करने) के लिए और फिर भारत भेजा जाएगा।” विपुल ने लिखा, ‘‘हम आशा करते हैं कि सभी शव कल (शनिवार) और उसके अगले दिन भारत भेज दिए जाएंगे। एयर इंडिया हरसंभव मदद कर रही है। हम सहायता के लिए दुबई पुलिस और सभी अस्पताल अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहेंगे।”

उन्होंने कहा कि मृत भारतीयों के संबंध में वाणिज्य दूतावास की औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी कर ली गई थीं और उनकी टीम पूरे दिन स्थानीय अधिकारियों तथा स्वयंसेवकों के साथ काम करती रही। बस दुर्घटना में मारे गए भारतीयों में विक्रम जवाहर ठाकुर, विमल कुमार कार्तिकेयन केसवपिलैकर, किरण जॉनी जॉनी वेलीतोताहिल पैली, फिरोज खान अजीज पठान, रेशमा फिरोज खान पठान, जमालुद्दीन अराकावीतील, वासुदेव विशनदास, राजन पुतियापुरयिल गोपालन, प्रबुला माधवन दीप कुमार, रोशनी मूलचंदानी, उमर चोनोकातवात मम्माद पुतेन, नबिल उमर चोनोकातवात शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button