Breaking
दुनिया का रहस्यमयी शिवलिंग, जिसकी हर साल बढ़ती है लंबाई केजरीवाल के लिए ये क्या बोले खट्टर, AAP ने जताई नाराजगी धनंजय सिंह को मिली जमानत, क्या लोकसभा का चुनाव लड़ पाएंगे? मुस्लिम को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस के इस नेता ने चुनाव प्रचार समिति से दिया इस्तीफा साहब! पिया परदेस से लाए हैं मेरी सौतन, अब कैसे कटेगी जिंदगी… महिला ने अफसरों को सुनाया दर्द दिव्यांगों को ऑटोरिक्शा में बैठाता, फिर उन्हें लूटकर हो जाता फुर्र…नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार दूसरे चरण में भी पहले फेज जैसा हाल, 2019 के मुकाबले कितनी हुई वोटिंग? संदेशखाली में CBI की रेड पर भड़की TMC, चुनाव आयोग से की शिकायत UPSC में मुस्लिम लड़कियों की तादाद में इजाफा, जानिए पहली मुस्लिम IAS से लेकर आज तक का इतिहास धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, 7 साल की सजा पर रोक

IPL की लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को बनाया कप्तान, इतने करोड़ देकर जोड़ा टीम के साथ

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए टूर्नामेंट से जोड़ी गई दो टीमों में से लखनऊ ने अपने तीनों खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। इस वक्त साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा आस्ट्रेलिया के आलराउंडर और भारतीय युवा स्पिनर को भी टीम में शामिल किया गया है।

आइपीएल की लखनऊ फ्रेंचाइजी टीम ने शुक्रवार 21 जनवरी को अपने तीनों ही खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। मेगा आक्शन में उतरने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब इन तीनों ही खिलाड़ियों का नाम नहीं होगा। केएल राहुल के अलावा आस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम ने अपने साथ जोड़ा है। आइपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने नई टीमों के लिए तीन खिलाड़ियों के लिए 15 करोड़, 11 करोड़ और 7 करोड़ की राशि तय की है।

लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयंका ने राहुल को 17 करोड़ की राशि के साथ पहले खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जोड़ा है। वहीं स्टोइनिस को 9.2 करोड़ की राशि देकर साइन किया गया है जबकि अनकैप्ड रवि को 4 करोड़ की राशि के साथ लखनऊ टीम का खिलाड़ी बनाया गया है। राहुल पिछले दो सीजन में पंजाब फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर चुके हैं। वहीं स्टोइनिस दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। रवि उसी पंजाब टीम का हिस्सा थे जिसकी कमान राहुल के हाथों में थी।

दुनिया का रहस्यमयी शिवलिंग, जिसकी हर साल बढ़ती है लंबाई     |     केजरीवाल के लिए ये क्या बोले खट्टर, AAP ने जताई नाराजगी     |     धनंजय सिंह को मिली जमानत, क्या लोकसभा का चुनाव लड़ पाएंगे?     |     मुस्लिम को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस के इस नेता ने चुनाव प्रचार समिति से दिया इस्तीफा     |     साहब! पिया परदेस से लाए हैं मेरी सौतन, अब कैसे कटेगी जिंदगी… महिला ने अफसरों को सुनाया दर्द     |     दिव्यांगों को ऑटोरिक्शा में बैठाता, फिर उन्हें लूटकर हो जाता फुर्र…नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दूसरे चरण में भी पहले फेज जैसा हाल, 2019 के मुकाबले कितनी हुई वोटिंग?     |     संदेशखाली में CBI की रेड पर भड़की TMC, चुनाव आयोग से की शिकायत     |     UPSC में मुस्लिम लड़कियों की तादाद में इजाफा, जानिए पहली मुस्लिम IAS से लेकर आज तक का इतिहास     |     धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, 7 साल की सजा पर रोक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें