ब्रेकिंग
Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान OFTEC Cell Punjab Police: विदेश से 10 भगोड़ों को वापस लाने वाले OFTEC सेल के काम की सीएम मान ने की स... Gurugram Biker Accident Update: 170 की स्पीड का दावा निकला झूठा, कैमरे के वीडियो से सामने आई सचई, दौ... Delhi Airport Security Lapse: अमृतसर से म्यूनिख भागे तीन इतालवी नागरिक, गृह सचिव गोविंद मोहन करेंगे ... Brijendra Singh vs Devender Chatar Bhuj Attri: 32 वोटों से हार के खिलाफ चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में... Siwani Ganesh Mahotsav: सिवानी के संजीवनी आश्रम में 15वें गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 10 करोड़ की ... Haryana Politics News: दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'महंगाई से जनता त्रस्त ... Birender Singh on Haryana Youth Jobs: हरियाणा में बेरोजगारी और शिक्षा के गिरते स्तर पर बरसे बीरेंद्र...
मध्यप्रदेश

जमीन के टुकड़े के लिए रिश्तों का कत्ल, बड़े पापा ने भतीजे को उतार दिया मौत के घाट

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है, जमीन का कुछ टुकड़ा पाने के लिए बड़े पापा ने अपने भतीजे की हत्या कर दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले खुटार चौकी के बुधेला की है। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि सगे रिश्ते में आरोपी बड़े पापा बसंत शर्मा ने मृतक आलोक शर्मा को बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। मृतक के शरीर एवं सिर पर धारदार हथियार के निशान भी दिखाई दिए हैं।

बेटे की मौत के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने भतीजे को उसके घर के पीछे फेंक दिया था और भाग गया। पुलिस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच गई थी, और आरोपी बसंत शर्मा को घेराबंदी कर  गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

सीएसपी पुन्नू परस्ते से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीन विवाद है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button