ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
टेक्नोलॉजी

UPI सिस्टम हुआ खराब, पेमेंट करने में यूजर्स को आ रही दिक्कत

UPI सर्विस में बड़ा टेक्निकल इशू देखने को मिल रहा है. हजारों यूजर्स पेमेंट और फंड ट्रांसफर से रिलेटेड दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. इसमें GooglePay और PhonePe भी शामिल हैं. इसकी वजह से कई यूजर्स को परेशानी हो रही है. कई यूजर्स ने अपनी परेशानी को सोशल मीडिया पर उजागर किया है. कई लोगों ने एक्स प्लेटफॉर्म पोस्ट कर के बताया कि उन्हें क्या परेशानी आ रही है. यहां जानें कि आखिर यूपीआई पेमेंट सर्विस आउटेज क्यों हुआ है. कितने लोगों को इसकी वजह से परेशानी हो रही है.

यूपीआई आउटेज से यूजर्स को हो रही परेशानी

Downdetector की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 7 बजे से ही ये परेशानी हो रही है. जिसकी वजह से करीब 23,000 कंप्लेंट दर्ज की गई हैं. इनमें कई यूजर्स को पैसे सेंड करने में तो कुछ को रिसीव करने में इशू आ रहा है. इस आउटेज के वजह से 82 प्रतिशत यूजर्स को पेमेंट करने में परेशानी हो रही है. वहीं 13 प्रतिशत यूजर्स को फंड ट्रांसफर करने में और 4 प्रतिशत यूजर्स को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है.

UPI पॉपुलर डिजिटल पेमेंट सर्विस

भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक पॉपुलर डिजिटल पेमेंट सर्विस है. जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बनाया है. ये सर्विस लाखों भारतीयों को मोबाइल फोन से बिना किसी परेशानी के पैसे भेजने और हासिल करने की सुविधा देती है. UPI के जरिए लोग ऑनलाइन शॉपिंग, बिल भुगतान, मनी ट्रांसफर, और कई दूसरे ट्रांजेक्शन आसानी से कर सकते हैं.

हालांकि इस आउटेज को जल्द ठीक करने का प्रोसेस जारी है. इसकी हर अपडेट हम आपके साथ शेयर करते रहेंगे.

Related Articles

Back to top button