ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 600 पार, अब तक 12 लोगों की हो चुकी है मौत

नई दिल्लीः देश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 600 के पार पहुंच गई। इस बीच,प्रशासन ने हालात से निपटने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है और संक्रमितों के इलाज के लिए सैन्य आयुध फैक्टरियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अस्पतालों में 2,000 बिस्तरों की व्यवस्था पृथक वार्ड के तहत की है। वहीं शिमला के अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त तैयारियों के अलावा हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रावासों के 2,000 कमरों को पृथक केंद्र बनाने के लिए अपने कब्जे में लिया है।

कोलकाता में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शहर में 2,200 बिस्तरों के सरकारी अस्पताल में अन्य बीमारियों के नये मरीजों की भर्ती बंद कर दी गई है और जो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं एवं उनकी हालत स्थिर हैं उन्हें छुट्टी दी जा रही है ताकि पृथक केंद्र बनाया जा सके।

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के दल का आकलन है कि अगर मामलों के बढ़ने की गति यही रही तो मई के मध्य तक देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या करीब एक लाख तक पहुंच जाएगी। अंत:विषय शोधकर्ताओं के दल ‘‘कोव-इंड-19 अध्ययन समूह” द्वारा संकलित रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने महामारी के शुरुआती दौर में अमेरिका और इटली जैसे देशों के मुकाबले कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बेहतर काम किया। हालांकि, वास्तविक संक्रमित मामलों के आकलन पर आलोचनात्मक टिप्पणी की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 116 और केरल में 109 मामलों के साथ देशभर में 612 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें 562 का इलाज चल रहा है और 40 ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 12 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें तमिलनाडु में बुधवार को हुई पहली मौत भी शामिल है। पूरे देश में कोरोना वायरस से मौतों की संख्या में महाराष्ट्र में हुई तीसरी मौत को शामिल नहीं किया गया जैसा कि बृह्न मुंबई महानगर पालिका ने मंगलवार को दावा किया था।

मंत्रालय द्वारा मंगलवार को कोरोना वायरस से दिल्ली में दूसरी मौत की पुष्टि की गई थी लेकिन हालिया आंकड़े में इसे शामिल नहीं किया क्योंकि यह मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से नहीं हुई है। इस बीच, दिल को सुकून देने वाली घटना देखने को मिली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित पहले मरीज, पुणे का एक दंपत्ति जब ठीक होकर बुधवार दोपहर घर पहुंचा तो सोसाइटी के लोगों ने भावनात्मक स्वागत किया। पुणे के सिंहगढ़ रोड स्थित हाउसिंग सोसाइटी में जब 51 वर्षीय व्यक्ति और 43 वर्षीय उनकी पत्नी इलाज कराकर और पूरी तरह से ठीक होकर आए तब सोसाइटी के सभी लोगों ने बालकनी में ताली बजाकर और बर्तन बजाकर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button