ब्रेकिंग
रूह कंपा देने वाला मर्डर: दिनदहाड़े युवक को चाकुओं से गोदा, चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन बचाने के बजाय व... पंजाब में बस से सफर करने वाले ध्यान दें! PRTC और पनबस कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, ठप हो सकत... लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी! कूड़ा खाली करने गए निगम के टिप्पर चालक पर हमला, भड़के कर्मचारी Haryana News: हरियाणा में डेंगू टेस्ट और प्लेटलेट्स के रेट फिक्स, मनमानी फीस वसूलने वाले प्राइवेट अस... राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! कोटेदारों की धांधली खत्म, अब 5G मशीनों और 'फेस रीडिंग' से मिलेगा प... Yamuna Water Agreement: राजस्थान के लिए खुशखबरी, यमुना जल समझौते पर हरियाणा से बनी बात; 3 जिलों का म... Sonipat Mayor Election Result: सोनीपत में एक बार फिर खिला कमल, BJP के राजीव जैन ने कांग्रेस को भारी ... Haryana Nikay Chunav Result: 23 साल की निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने BJP को दिया तगड़ा झटका, बड़े ... NEET Paper Leak Case: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से मास्टरमाइंड डॉक्टर गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई बड... HBSE 10th Result: हरियाणा के 10वीं बोर्ड के बच्चों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस दिन और कितने बजे आएगा ...
मध्यप्रदेश

लीला साहू की कोशिश लाई रंग, गांव की सड़क का काम हुआ शुरु, गर्भवती ने खुद वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट विधानसभा की यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू की अपील के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। लीला साहू ने अपने फेसबुक id में वीडियो साझा कर जानकारी दी। गर्भवती लीला साहू ने बताया कि  खड्डी से बगैहा टोला मार्ग की 10 किलोमीटर की सड़क पर कार्य शुरु हो चुका है। सड़क पर जेसीबी और रोलर के माध्यम से टेम्परेली वाहन चलने लायक कार्य कराया जा रहा है। बता दें कि गर्भवती लीला साहू ने सड़क को लेकर प्रधानमंत्री से लेकर सभी नेताओं से गुहार लगाई थी।

9 महीने की गर्भवती लीला साहू ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बदहाल कच्ची सड़क का जिक्र किया और कहा कि यह मझौली और रामपुर नैकिन तहसील को जोड़ती है, जो लगभग 30 गांवों के लिए जीवन रेखा है। कच्चा होने के कारण बारिश के दिनों में यह रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है। कहीं बसें फंस जाती हैं तो कहीं ट्रक पलटने जैसे हादसे सामने आते हैं। हाल ही में एक बस कीचड़ में फंसी, जिसे ट्रैक्टर से निकालना पड़ा और दो दिन बाद एक ट्रक पेड़ से टकराने से पलटने से बाल-बाल बच गया। ऐसे में लोगों की जान खतरे में पड़ रही है लेकिन प्रशासनिक संवेदनाएं बिल्कुल लापता है।

उन्होंने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को संबोधन करते हुए कहा था कि वे हाईवे तो खूब बनवा रहे हैं, लेकिन 10 किलोमीटर की सड़क नहीं बनवा पा रहे हैं। गौरतलब है कि लीला साहू सोशल मीडिया के ज़रिए सड़क निर्माण को लेकर कई बार सरकार का ध्यान खींच चुकी हैं। नितिन गडकरी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग कर चुकी हैं। उनका एक वीडियो तो जमकर वायरल हुआ था लेकिन सड़क की हालत जस की तस बनी हुई थी। फिलहाल लीला की डिलीवरी से पहले सड़क का काम शुरु होना किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।

Related Articles

Back to top button