ब्रेकिंग
नाग पंचमी 2026: 17 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और नाग देवता की पूजा का धार्... दवा के बावजूद बार-बार मिर्गी के दौरे? जानिए 'ड्रग-रेजिस्टेंट एपिलेप्सी' के शुरुआती संकेत और सही उपचा... सावन 2026: गुना में रोजाना बनेंगे 18 हजार पार्थिव शिवलिंग; खंडवा श्रीदादाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का... जबलपुर: रिपेयरिंग के दौरान भरभराकर गिरा 50 साल पुराना जर्जर मकान; मजदूरों को पहले ही हो गया था अंदेश... सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़े वन्यजीव: 90 बाघ, 300 तेंदुए और 5600 बायसन! जानिए TPF कैसे कर रही जंगल ... एमपी के जंगलों की सुरक्षा में लगेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया 'पेंच एडवां... इंदौर में बैंककर्मी पलक मर्डर केस का खौफनाक खुलासा! शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने घोंटा गला, फिर... रायसेन में राकेश लोधी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! मौसेरे भाई की रंजिश में गलतफहमी का शिकार हुआ बेक... मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने की किसानों से मुलाकात, दिया ... रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या! घर के बाहर टहलते समय हुआ हमला, इलाके मे...
हरियाणा

पुलिस परिवार में मातम: एएसआई संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे, जांच में जुटी पुलिस

भगत सिंह का नाम लेकर सुसाइड करने वाले ASI संदीप लाठर हरियाणा के जींद जिले के जुलाना के रहने वाले थे. उन्होंने आईपीएस वाई पूरन पर भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को खुद को गोली मार ली. घटना के बाद से ही पूरे जुलाना में मातम छाया हुआ है. उनके परिवार को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि संदीप ऐसे कुछ कर सकते हैं. संदीप के परिवार का पुलिस और सेना से पुराना नाता है. उनके पिता भी पुलिस फोर्स थे, जबकि दादा सेना में थे.

संदीप लाठर साल 2007 में पुलिस में भर्ती हुए थे. करीब एक साल से वह रोहतक पुलिस की साइबर सेल में तैनात थे. मंगलवार को उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उनके पास से चार पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो मिला है, जिसमें उन्होंने दिवंगत IPS वाई पूरन पर भ्रष्टाचार और यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. अभी IPS वाई पूरन के सुसाइड जांच की जांच पूरी हुई भी नहीं थी कि संदीप लाठर ने भी आत्महत्या कर ली. पुलिस के लिए दोनों केस की जांच किसी चुनौती से कम नहीं हैं.

संदीप के पिता और दादा ने की देश सेवा

संदीप के पिता दयानंद भी पुलिस में एएसआई पद से रिटायर थे, जिनकी 20 साल पहले छोटी दिवाली के दिन मौत हो गई थी. वहीं, दिवाली से 5 दिन पहले दिन संदीप ने सुसाइड कर लिया. संदीप के दादा भी सेवा से जुड़े थे. वह सेना में थे. दादा से प्रेरणा लेकर ही उन्होंने पुलिस फोर्स ज्वाइन की थी. संदीप पिछले पांच सालों से रोहतक में ही रह रहे थे. हालांकि, 10-25 दिन में जुलाना जरूर जाते थे.

तीन बच्चों के पिता थे ASI संदीप लाठर

संदीप के तीन बच्चे हैं. बड़ी बेटी नीट की तैयारी कर रही है, जबकि दूसरी बेटी नौवीं क्लास में और बेटा चौथी क्लास में थे. इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.संदीप बेहद होनहार अधिकारी थे, उन्हें सूब के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मानित भी कर चुके थे.

Related Articles

Back to top button