ब्रेकिंग
धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव एसबीआई कार्ड ने डिजिटल फ्रॉड को लेकर जारी की चेतावनी, ग्राहकों को दी सतर्क रहने की सलाह छठ महापर्व में सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद दउरा घर लाने से जुड़े हैं कई विशेष नियम भीड़-भाड़ से दूर बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बेहतरीन हैं ये ऑफबीट हिल स्टेशन मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर नजर आए मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, फैंस की बढ़ी चिंता रतिया रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की छापेमारी पंचकूला स्कूल में बच्ची के साथ मारपीट पर मानवाधिकार आयोग सख्त, सभी शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा ऑडिट... हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश, प्रोफेसर के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावे पर तीन महीने में लें फैसला
मध्यप्रदेश

बैतूल में सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव: शादी से इनकार करने पर युवती की हत्या, इलाके में सनसनी

बैतूल: झल्लार थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसका कत्ल हुआ है. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी युवती से एकतरफा प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था. उसके प्रस्ताव को ठुकराने से नाराज आरोपी ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया.

मामले की जानकारी देते हुए एसपी वीरेंद्र जैन ने कहा, 28 जनवरी 2026 को पुलिस को बासनेर खुर्द निवासी देवी धोटे की मौत की सूचना मिली. बताया गया कि युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया है. सूचना मिलते ही झल्लार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों से जानकारी जुटाई. रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

जांच के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले राहुल धोटे पर हत्या का संदेह जताया. उन्होंने बताया कि राहुल, देवी से एकतरफा प्रेम करता था और उस पर शादी करने को लेकर दबाव बना रहा था. पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच शुरू की. परिजनों के बयान, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया.

बकरी चराने के लिए निकली थी युवती, खेत में मिला शव

एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया, विवेचना के दौरान मृतका के परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन युवती बकरियां चराने निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई. जिससे चिंतित परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव गांव के ही एक शख्स के खेत में मिला.

शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

शव परीक्षण के दौरान युवती के शरीर पर कई गंभीर चोटें पाई गईं. जिससे अंदेशा लगाया गया कि उसने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि मौत से पहले उसके साथ मारपीट हुई थी. जांच के दौरान यह भी पता चला कि घटना के दिन आरोपी युवक को युवती के घर के आसपास घूमते हुए देखा गया था. आरोपी ने घटना से कुछ दिन पहले मृतका के परिजनों को धमकी दी थी कि अगर युवती से उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह उसे सल्फास खिलाकर मार देगा. इसके अलावा उसकी मोबाइल लोकेशन भी उसी क्षेत्र में पाई गई, जहां युवती का शव मिला था.

Related Articles

Back to top button