ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

आज से फिर खुली दिल्ली, कुछ ऐसा रहा लॉकडाउन फेज-3 का पहला दिन

दिल्ली में सोमवार से पूर्णबंदी का तीसरा चरण शुरु हो गया जो 17 मई तक चलेगा। सरकार ने इस दौरान कुछ रियायतें दी हैं जिसके तहत रिहायशी इलाकों में शराब, पान, गुटखा की दुकानों को खोलने की अनुमति के साथ ही सभी सरकारी कार्यालय खुलेंगे जबकि मेट्रो, बस, स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, सैलून, जिम और होटल-रेस्त्रां बंद रहेंगे। राजधानी में हालांकि शराब की दुकानों को खुलने का समय 10 बजे निर्धारित किया गया है लेकिन दुकानों के खुलने से पहले ही भीड़ उमड़ पड़ी और लम्बी-लम्बी कतार नजर आई।

दिल्ली में जो सरकारी कार्यालय आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं, वहां शत- प्रतिशत कर्मचारी आएंगे जबकि गैर-जरूरी सरकारी सेवाओं में उप सचिव स्तर के ऊपर के अधिकारी और 33 प्रतिशत कर्मचारी और निजी संस्थानों को भी 33 फीसदी कर्मचारियों के आने की स्वीकृति के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। इससे पहले रविवार को राजधानी में कोरोना वायरस के रिकाडर् 427 मामले सामने आये और कुल संक्रमितों 4549 पर पहुंच गई।

राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामले 3123 है जिसमें 76 आईसीयू और 13 वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में 94 निषिद्ध क्षेत्र हैं। राजधानी में सभी तरह की इक्का-दुक्का दुकानें, रिहायशी इलाकों की पान, गुटखा, शराब की दुकानें, जरूरी सामान बनाने वाली कंपनियां भी उनकी आपूर्ति श्रंखला, आईटी हाडर्वेयर, ई-कॉमर्स में जरूरी सेवाएं को खोलने की अनुमति दी गई है। वैवाहिक कार्यक्रम में 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार में 20 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति होगी। स्कूल, मॉल, जिम, स्पोट्र्स, सामाजिक राजनीतिक, सांस्कृतिक समारोह, जिम,सैलून और स्पा बंद रहेंगे।

होटल, रेस्त्रां भी बंद रहेंगे। लोगों का शाम सात से सुबह सात बजे तक बाहर निकलना बंद होगा। मेट्रो, बस, रेल, एयर, रिक्शा, ऑटो रिक्शा जैसी सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी बंद रहेंगी। पैंसठ साल से ऊपर के बुजुर्ग, गर्भवती, कोई अन्य बीमारी, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर से निकलने की अनुमति नहीं है। कनॉट प्लेस, मॉल और बाजार बंद रहेंगे, लेकिन जरूरी सामान की दुकान खुलेंगी। केंद्र ने कोरोना पूर्णबंदी के तीसरे चरण में पूरे देश को तीन श्रेणियों रेड, आरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। दिल्ली के सभी 11 जिलों को रेड जोन में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button