ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
विदेश

चीन ने फिर दिखाई दादागीरी, अक्साई चिन में फौजी जमावड़ा बढ़ाया

बीजिंग। अक्साई चिन इलाके में भारत-चीन सीमा के करीब गलवान घाटी में चीन ने अपने फौजी जमावड़े में बढ़ोतरी की है। यह जानकारी सोमवार को सरकारी मीडिया की एक रिपोर्ट में दी गई है। सरकार नियंत्रित अखबार ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन ने यह कार्रवाई, भारत द्वारा अपनी सीमा के पार हाल ही में किए गए रक्षा संबंधी अवैध निर्माण की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए की है। अखबार में यह रिपोर्ट चीनी सेना के सूत्रों के हवाले से लिखी गई है।

भारत पर सुरक्षा निर्माण करने की तोहमत लगाई

इस रिपोर्ट के मुताबिक गलवान घाटी में भारत मई की शुरुआत से सीमा रेखा लांघ चीन के क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। इसमें कहा गया है कि भारत ने चीनी सैनिकों की सरहदी गश्त में खलल डालने के लिए पत्थरों की दीवार खड़ी कर दी है। इस संबंध भारतीय विदेश मंत्रालय अथवा भारतीय सेना की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। नई दिल्ली में सेना के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि सीमा पर कोई चिह्नांकन नहीं है। अपनी अपनी सरहद को लेकर दोनों पक्षों का अलग- अलग नजरिया होने से इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।

झड़प के बाद भारत ने शांति और सौहार्द बनाने की अपील की  

गत पांच मई को पूर्वी लद्दाख में पैंगांग झील के पास 250 भारतीय और चीनी सैनिक के बीच हाथापाई हो गई थी। इसके चार दिन बाद उत्तर सिक्किम में नाकुला पास के निकट इसी तरह की घटना हो गई थी। इन दो घटनाओं के बाद भारत ने पिछले सप्ताह कहा था कि हम चीन सीमा पर शांति और सौहार्द बनाए रखना चाहते हैं।

भारत की ओर से कहा गया था कि सीमा को लेकर यदि दोनों पक्षों का एक दृष्टिकोण हो तो इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकती हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने 14 मई को कहा था कि भारत और चीन, दोनों अपनी सीमा पर शांति बरकरार रखा चाहते हैं। इस बात की भारत के प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो अनौपचारिक शिखर वार्ताओं में पुष्टि कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button