Breaking
मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ने पर बवाल, 100 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें क्या बोले ... सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात 12 दिन पूर्व जारी हुआ था पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, अब तक जारी नहीं हुए पुनर्गणना के आदेश मंदिर में सो रहे पुजारी की हत्या, टूटे मिले दानपेटी के ताले, जांच जारी हिल स्टेशन पर परिवार ने की दारू पार्टी, पति-पत्नी की मौत, बेसुध हालत में मिले दो बेटे CM मोहन ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा ही विकास का पहिया.. जंगल में फंदे पर लटके मिले लड़का - लड़की के शव, गांव में फैली सनसनी... दतिया में 40 पुलिस जवानों से भरी बस पलटी ,20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल..

छत्तीसगढ़ में अवैध रेत उत्खनन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तेवर सख्त, कार्रवाई न होने पर अधिकारियों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए हैं कि किसी भी जिले में अवैध रेत उत्खनन नहीं होना चाहिए। किसी भी जिले से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर कलेक्टर और एसपी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। अवैध उत्खनन पर कार्रवाई नही होने पर जिले के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने अवैध उत्खनन रोकने कलेक्टर और एसपी को स्वयं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में रेत माफियाओं द्वारा अवैध रूप से रेत के उत्खनन और परिवहन को लेकर आ रही खबरों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस सबंध में खनिज विभाग के आला अफसरों को रेत माफियाओं पर सख्ती से लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कलेक्टर और एसपी अपने जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें और सख्ती से कार्रवाई कर रोक लगाएं। उन्होंने कहा है कि राज्य को अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन से राजस्व में नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिलती हैं, वहां खनिज विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमले से सतत रूप से नियमित रूप से निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध प्रकरण तैयार किए जाए। परिवहन के लिए प्रयुक्त वाहनों को जप्त करने की कार्रवाई भी की जाए।

मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ने पर बवाल, 100 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें क्या बोले सीएम योगी     |         |     सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी     |     कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात     |     12 दिन पूर्व जारी हुआ था पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, अब तक जारी नहीं हुए पुनर्गणना के आदेश     |     मंदिर में सो रहे पुजारी की हत्या, टूटे मिले दानपेटी के ताले, जांच जारी     |     हिल स्टेशन पर परिवार ने की दारू पार्टी, पति-पत्नी की मौत, बेसुध हालत में मिले दो बेटे     |     CM मोहन ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा ही विकास का पहिया..     |     जंगल में फंदे पर लटके मिले लड़का – लड़की के शव, गांव में फैली सनसनी…     |     दतिया में 40 पुलिस जवानों से भरी बस पलटी ,20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें