ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का... Jharkhand Crop Damage Cyclone Arnab: झारखंड में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और बेमौसम बारिश से धान और सब्... Giridih By-Election 2026: झारखंड की सियासत में गरमाया गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव का मुद्दा, सत्ता पक्ष... Jharkhand TET Exam 2026: जेटेट परीक्षा को लेकर झारखंड में कड़े सुरक्षा इंतजाम, मेटल डिटेक्टर से होगी...
विदेश

पाक लड़कियों की चीन में होती है तस्करी, फर्जी शादी के जरिए कराते हैं वेश्यावृत्ति

फैसलाबाद। पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर की 19 साल की नताशा मसीह के गरीब मां-बाप ने चंद रुपयों के लालच में अपनी बेटी की शादी एक चीनी से करा दी थी। उन्हें लगा था कि विदेश जाकर उनकी बेटी आराम से रहेगी लेकिन हुआ इसका उल्टा। मसीह का पति ना सिर्फ उसे मारता-पीटता था बल्कि उसे वेश्यावृत्ति के लिए भी मजबूर करता था।

यह सब सहने वाली नताशा अकेली नहीं है। उसके जैसी सैकड़ों ऐसी पाकिस्तानी लड़कियां हैं जिनकी शादी के नाम पर चीन में तस्करी की जा रही है। इनमें से ज्यादातर लड़कियां पाकिस्तान के सबसे गरीब ईसाई समुदाय की हैं।

पाकिस्तान और चीन के दलाल आपसी मिलीभगत कर देश में मानव तस्करी का गिरोह चला रहे हैं। वह गरीब परिवारों को रुपयों का लालच देकर उनकी बेटियों से चीनी नागरिकों की शादी कराते हैं। फिर उन लड़कियों को चीन भेज दिया जाता है जहां उनके पति जबरन उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल देते हैं।

हाल में पुलिस द्वारा मारे गए छापों में यह मामला उजागर हुआ है। पंजाब प्रांत के मानवाधिकार और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री एजाज आलम के अनुसार अब तक 500 लड़कियों की चीन में तस्करी की जा चुकी है। कुछ कार्यकर्ताओं के अनुसार यह आंकड़ा हजार तक पहुंच गया है।

जांचकर्ताओं को चुप रहने का आदेश

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को चीन से भारी आर्थिक मदद मिल रही है। पाक सरकार दोनों देशों के आर्थिक संबंध खराब नहीं करना चाहती। इसी के चलते वरिष्ठ अधिकारियों ने जांचकर्ताओं को इस मामले में चुप रहने का आदेश दिया है।

चीन सरकार ने किया इन्कार

पाकिस्तान में चीन के राजदूत ने लड़कियों की तस्करी होने के आरोप से इन्कार किया है। इस महीने पाकिस्तान आए चीन के उपराष्ट्रपति वांग क्वीशन ने भी इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button