ब्रेकिंग
Raipur Missing Persons Case: रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता, सेंट्रल जोन में अभियान चलाकर 50 में से 39 ग... राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विशेष, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का छत्तीसगढ़ से रहा है गहरा ऐतिह... Chhattisgarh School Bag Weight Limit: छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के भारी बस्तों पर बाल संरक्षण आयोग... Balrampur Checkdam Corruption Action: बलरामपुर में चेकडैम निर्माण में धांधली पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठ... Bastar Cyclone Damage Report: बस्तर में 'अर्नब' चक्रवाती तूफान का कहर, दो दिनों की भारी बारिश और तेज... Balrampur News Update: हाई स्कूल मैदान में 2 नवंबर को होगा भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज करेंगे ... Indore Unique Petrol Pump Owner: इंदौर के इस पेट्रोल पंप पर पिछले 20 सालों से गूंज रहा है रामचरितमान... Bhopal Ijtema 2026 Preparations: ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर तक होने वाले इज्तिमा की तैयारियां तेज, क... Shahdol Drone Didi Success Story: शहडोल की किसान महिलाओं ने बदली खेती की तस्वीर, ड्रोन उड़ाकर और मशी... Faggan Singh Kulaste Statement: फग्गन सिंह कुलस्ते का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले— 'विकास की बात मत क...
विदेश

पाक लड़कियों की चीन में होती है तस्करी, फर्जी शादी के जरिए कराते हैं वेश्यावृत्ति

फैसलाबाद। पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर की 19 साल की नताशा मसीह के गरीब मां-बाप ने चंद रुपयों के लालच में अपनी बेटी की शादी एक चीनी से करा दी थी। उन्हें लगा था कि विदेश जाकर उनकी बेटी आराम से रहेगी लेकिन हुआ इसका उल्टा। मसीह का पति ना सिर्फ उसे मारता-पीटता था बल्कि उसे वेश्यावृत्ति के लिए भी मजबूर करता था।

यह सब सहने वाली नताशा अकेली नहीं है। उसके जैसी सैकड़ों ऐसी पाकिस्तानी लड़कियां हैं जिनकी शादी के नाम पर चीन में तस्करी की जा रही है। इनमें से ज्यादातर लड़कियां पाकिस्तान के सबसे गरीब ईसाई समुदाय की हैं।

पाकिस्तान और चीन के दलाल आपसी मिलीभगत कर देश में मानव तस्करी का गिरोह चला रहे हैं। वह गरीब परिवारों को रुपयों का लालच देकर उनकी बेटियों से चीनी नागरिकों की शादी कराते हैं। फिर उन लड़कियों को चीन भेज दिया जाता है जहां उनके पति जबरन उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल देते हैं।

हाल में पुलिस द्वारा मारे गए छापों में यह मामला उजागर हुआ है। पंजाब प्रांत के मानवाधिकार और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री एजाज आलम के अनुसार अब तक 500 लड़कियों की चीन में तस्करी की जा चुकी है। कुछ कार्यकर्ताओं के अनुसार यह आंकड़ा हजार तक पहुंच गया है।

जांचकर्ताओं को चुप रहने का आदेश

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को चीन से भारी आर्थिक मदद मिल रही है। पाक सरकार दोनों देशों के आर्थिक संबंध खराब नहीं करना चाहती। इसी के चलते वरिष्ठ अधिकारियों ने जांचकर्ताओं को इस मामले में चुप रहने का आदेश दिया है।

चीन सरकार ने किया इन्कार

पाकिस्तान में चीन के राजदूत ने लड़कियों की तस्करी होने के आरोप से इन्कार किया है। इस महीने पाकिस्तान आए चीन के उपराष्ट्रपति वांग क्वीशन ने भी इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button