ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब से प्रभावित किसानों और आम नागरिकों के लिए बड़ा राहत कदम, फसल व मकानों के... Kanker News: कांकेर जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक में बड़ा हंगामा, विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप... Raipur News: छत्तीसगढ़ के किसानों के खातों में पहुंची पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, सीएम विष्णुदे... MP Census 2027 Guidelines: मध्य प्रदेश में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी तेज, जनवरी से मार्च तक प्रशा... Ratlam Football League News: रतलाम में आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुई फ्रेंचाइजी फुटबॉल लीग, नीलामी के ब... Chhindwara Water Crisis: छिंदवाड़ा में गंभीर जलसंकट से त्रस्त जनता, महीने में सिर्फ 10-15 दिन पानी म... Pune Danapur Special Train 2026: त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए खुशखबरी, इटारसी-पिपरिया होकर चले... Sagar Cyber Crime News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी एडवाइजरी पर पुलिस का छा... MP High Court Decision on Gram Rojgar Sahayak: मध्य प्रदेश के रोजगार सहायकों के ट्रांसफर और भत्तों प... Indore Sessions Court Ruling: घरेलू हिंसा मामलों में इंदौर कोर्ट का बड़ा फैसला, अब पत्नी के लिए पति ...
देश

मुजफ्फरपुर में रैली के दौरान गिरे पप्‍पू यादव, हाथ टूटा; गोपालगंज में गरजे राजनाथ

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। उम्‍मीदवारों को जीताने के लिए प्रचार में खासी तेजी आ गई है। महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे के मुकाबले में यहां पहले दौर की वोटिंग हो चुकी है। दूसरे दौर में 3 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए तमाम पार्टियां अपने दिग्‍गजों के साथ मैदान में उतर आई है। शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, तेजस्‍वी यादव, सुशील मोदी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा अपने प्रत्‍याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 3 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसके लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। शनिवार को चुनावी रण में महागठबंधन और एनडीए के बड़े नेता अपने प्रत्‍याशियों के समर्थन में सभाएं कर वोट मांग रहे हैं। भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य शनिवार को फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के पार्टी प्रत्याशी गोपाल रविदास और दीघा विधानसभा क्षेत्र में शशि यादव के पक्ष में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। माले प्रवक्ता कुमार परवेज ने बताया कि एक नवंबर को सिकटा, दो नवंबर को औराई, चार नवंबर को समस्तीपुर और पांच नवंबर को बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इधर भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शनिवार को भागलपुर में रोड शो किया। इसके पहले उन्‍होंने नारायणपुर के नगरपारा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

Live Bihar Chunav 2020: Bihar Election 2020 Updates

04:19 PM: सितामढ़ी में तेजस्वी ने किया जनसभा को संबोधित

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी में आयोजित जनसभा में कहा कि यह चुनाव नहीं है बल्कि, बेरोजगारी दूर करने का आंदोलन है। आपके सहयोग से हमारी सरकार बनेगी तो कमाई, दवाई, पढ़ाई एवं सिंचाई के बिंदु पर काम होगा।

03:30 PM: मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली के दौरान जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्‍पू यादव का मंच टूट गया। वहां गिरने के कारण उनका हाथ टूट गया है।

03:15 PM: गोपालगंज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की रैली

गोपालगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दामन में कभी दाग नहीं लगा है। इसलिए नीतीश कुमार को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा उनके साथ है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में जिस तरह सचिन तेंदुलकर तथा सहवाग की जोड़ी आप लोगों ने देखी है, उसी तरह नीतीश कुमार तथा भाजपा की जोड़ी है।

02:35 PM: अररिया में जनता सये रूबरू हुए असदुद्दीन ओवैसी

अररिया के यादव कॉलेज मैदान में एआइएमआइएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर हमला बोला। कहा कि लॉकडाउन के दौरान क्या हुआ, हमे भूलना नही चाहिए। नीतीश कुमार ने बिहार से बाहर रहने वाले बिहारियों का अपमान किया। उन्हेंं बिहार में प्रवेश तक नही करने दिया गया। न जाने कितने लोगों की जान ट्रैन से वापसी के दौरान चली गईं। कितने लोग भूख से बेहाल हो गए। ओवैसी ने पार्टी प्रत्याशी राशिद अनवर के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया।

01:30 PM: खगडि़या के बेलदौर में नीतीश कुमार की रैली

खगडि़या के बेलदौर में बोले नीतीश कुमार: अपराध के मामले में बिहार में काफी सुधार हुआ है। कुछ लोग तो होते ही हैं दाएं-बाएं करने वाले। ऐसे लोगों पर हमने कार्रवाई की है।

01:00 PM: सारण के सोनपुर में बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की रैली

बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने सोनपुर के दीघवारा में रैली को संबोधित किया। कोरोना से तंग में पीएम मोदी के कार्यों की तारीफ करते भारत के पास 4.50 लाख बेड हैं। तीन लाख वेटीलेटर भारत ने बनाया है। कोरोना को लेकर कहा कि देश में कोरोना के इलाज के लिए 1600 डेडिकेटेड अस्‍पताल हैं।

12:35 PM: सारण के सोनपुर में बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की रैली

बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की रैली को लेकर समर्थक रैली स्‍थल तक पहुंचने लगे हैं। कुूछ ही देर में पहुंचने वाले हैं बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष।

12:35 PM: सारण के सोनपुर में बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की रैल

बीजेपी के राष्‍ट्रय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की रैली को लेकर समर्थक रैली स्‍थल तक पहुंचने लगे हैं। कुूछ ही देर में पहुंचने वाले हैं बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष।

12:10 PM: सिमरीख्तियारपुर के कालादियारा गांव में पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय एवं भूपेन्द्र यादव। वहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

11:40 AM: महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा:

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महिला हितों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। कहा कि बिहार में महिला हितों की रक्षा नहीं हो रही है। स्कूलों में लड़कियों के लिए टॉयलेट नहीं है, जिस वजह से ड्रॉप आउट रेट ज्यादा है। लॉकडाउन में 55 फीसद महिलाओं के रोजगार चले गए ।

11:10 AM : भागलपुर जगदीशपुर में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की रैली

भागलपुर में बड़ा सांप्रदायिक दंगा हुआ था। आरोपियों को सजा नहीं मिली थी। एनडीए की सरकार ने आयोग का गठन कर आरोपितों को सजा दिलाई। दंगा पीड़ितों को उनकी जमीन वापस दिलाई, पीड़ितों को पेंशन देने की शुरुआत की।

10:45 AM : भागलपुर जगदीशपुर में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की रैली

भागलपुर के नाथनगर में बोले सीएम नीतीश: हर आठ से 10 पंचायत के बीच एक पशु अस्पताल बनाया जाएगा। अब लड़के और लड़कियाें की संख्‍या बराबर हो गई हैं। पहले लालटेन का जमाना था, अब 10 लाख लोगों ने कंप्यूटर सीखा है। अगली बार सरकार बनेगी तो हर खेत तक सिंचाई के लिए बिजली पहुंचाने की योजना है।

10:30 AM : भागलपुर के जगदीशपुर में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की रैली

रैली को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू राज की याद दिलाई। उन्‍होंने कहा कि काम किया है और जनता मौका देगी तो आगे भी काम करते रहेंगे।

10:00 AM : भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा हाजीपुर में करेंगे रोड शो

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा बिहार के चुनावी मैदान में विपक्षी महागठबंधन के खिलाफ खासे आक्रामक दिख रहे हैं। शुक्रवार की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद शनिवार को अपने चुनावी अभियान में वे सिवान में विभिन्‍न संगठनों के साथ बैठक करेंगे। नड्डा आज सोनपुर में रैली, हाजीपुर में सभा और रोड शो कर रहे हैं।

9:20 AM : चिराग पासवान भरेंगे वोटरों में जोश

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण में मतदान को लेकर चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। शनिवार को लोजपा प्रमुख चिराग पासवान शनिवार को पालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के वोटरों में जोश भरेंगे। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा इस बार एनडीए से इतर अकेले ही जदयू-भाजपा के खिलाफ मैदान में उतरी है।

8:50 AM : तेजस्‍वी यादव अपने गढ़ में भरेंगे हुंकार

महागठबंधन की ओर से मुख्‍यमंत्री के उम्‍मीदवार और राजद नेता तेजस्‍वी यादव शनिवार को सीतामढ़ी के रीगा, चंपारण के ढाका और नरकटिया, चिरैया, मोतिहारी, लौरिया, सुगौली, गोविंदगंज, बैकुंठपुर, गोपालगंज के दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा, महाराजगंज, बनियापुर, सारण में मांझी, अमनौर और राघोपुर में चुनावी जनसभा करेंगे।

8:20 AM : नीतीश आज दानापुर और बख्तियारपुर में करेंगे चुनावी सभा

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नाथनगर, नवगछिया, बेलदौर, सोनबरसा, बख्तियारपुर और दानापुर में चुनाव प्रचार करेंगे।इससे पहले शुक्रवार को नीतीश चुनाव प्रचार के बाद पटना के फुलवारीशरीफ में चादरपोशी के लिए खानकाह-ए-मुजिबिया पहुंचे।

8:00 AM : पहले चरण में किसी भी बूथ पर नहीं होगा पुनर्मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 71 सीटों के किसी भी बूथ पर पुनर्मतदान नहीं होगा। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया, किसी भी बूथ पर पुनर्मतदान की अनुशंसा जिला निर्वाचन पदाधिकारी, प्रेक्षक, राजनीतिक दल और प्रत्याशी से मिले फीडबैक और रिपोर्ट के आधार पर नहीं की गई है। प्रत्याशियों, प्रेक्षकों, रिटर्निंग ऑफिसर व राजनीतिक दलों से प्राप्त रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई। 71 सीटों के लिए 16 जिलों में 31 हजार 371 बूथ बनाए गए थे। पहले चरण में नक्सल प्रभावित 12 जिलों में स्थित सीटें भी इनमें शामिल हैं। इन सीटों पर इस बार रिकॉर्ड 55.69 फीसद मतदान हुआ है। पिछले साल लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर 53.54 फीसद तथा 2015 के चुनाव में 54.94 फीसद मतदान हुआ था।

 आज कौन नेता -कहां कर रहे चुनाव प्रचार

  • जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार- नाथनगर, नवगछिया, बेलदौर, सोनबरसा, बख्तियारपुर और दानापुर।
  • भाजपा के जेपी नड्डा- सिवान में संगठनों के साथ बैठक। सोनपुर में रैली, हाजीपुर में सभा और रोड शो।
  • सुशील मोदी – भागलपुर के पीरपैंती, बिहपुर में सभा, भागलपुर में रोड शो और दानापुर में रैली।
  • संजय जायसवाल और निरहुआ- रक्सौल, पश्चिमी चंपारण के मंझौलिया, नौतन गौनाहा और नरकटियागंज।
  • भूपेंद्र यादव और नित्यानंद राय- बख्तियारपुर में सभा, वैशाली जिले के राघोपुर वैशाली में रोड शो।
  • तेजस्वी यादव -सीतामढ़ी के रीगा, चंपारण के ढाका और नरकटिया, चिरैया, मोतिहारी, लौरिया, सुगौली, गोविंदगंज, बैकुंठपुर, गोपालगंज के दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा, महाराजगंज, बनियापुर, सारण में मांझी, अमनौर और राघोपुर।
  • रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा-चनपटिया, हरसिद्धी, बेलसंड, खजौली, बाबूबरही, लौकहा, उजियारपुर
  • भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य-फुलवारीशरीफ और दीघा
  • लोजपा प्रमुख चिराग पासवान-गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर

Related Articles

Back to top button