ब्रेकिंग
Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक... Betul News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.14 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा, सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार; फर... Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौ...
देश

भाजपा का मिशन दिल्ली, 14 लाख नए सदस्य पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य

नई दिल्ली: देशभर में छह जुलाई से भाजपा का एक महीने लंबा सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है और इस दौरान दिल्ली में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्त्ताओं को कम से कम 14 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। पार्टी ने प्रत्येक पोलिंग बूथ पर ‘पंच परमेश्वर’ के रूप में पांच कार्यकर्त्ताओं को तैनात किया है जो पार्टी और उस क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं को आपस में जोड़ने का काम करेंगे। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सदस्यता अभियान अन्य राज्यों के मुकाबले अलग होगा जहां 20 प्रतिशत नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य है।

तिवारी ने कहा कि सदस्यता अभियान सामान्य प्रकृति का होगा जिसमें अन्य राज्यों के 20 प्रतिशत नए सदस्यों से ज्यादा करीब 14 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया हैं फिलहाल दिल्ली में भाजपा के करीब 27 लाख सदस्य हैं। दिल्ली में सदस्यता अभियान के सह-प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली में 13,816 मतदान केन्द्र हैं और करीब 58,000 बूथस्तर के कार्यकर्त्ता हैं। उन्होंने कहा, अगर सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक पंच परमेश्वर 50 नए सदस्यों को भी जोड़ता है तो भी हम आसानी से इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।

भाजपा ने 2017 के निकाय चुनावों से पहले राजधानी दिल्ली के सभी 13,816 बूथों के लिए पंच परमेश्वरों की नियुक्ति की थी। भाजपा करीब दो दशक से सत्ता से बाहर है, ऐसे में मनोज तिवारी का मानना है कि इस सदस्यता अभियान से विधानसभा चुनावों में भाजपा को लाभ होगा। लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटें भाजपा के खाते में आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button