ब्रेकिंग
MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न...
विदेश

बराक ओबामा की किताब ‘A Promised Land’ बनाने जा रही बिक्री का नया रिकॉर्ड

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) की किताब ए प्रॉमिस्ड लैंड (A Promised Land) इन दिनों पूरे विश्‍व में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस किताब में कई देशों के नेताओं के साथ-साथ मनमोहन सिंह से लेकर सोनिया गांधी तक का जिक्र है। ऐसे में किताब की डिमांड काफी बढ़ गई है। अमेरिका और कनाडा में पहले 24 घंटे में 8,90,000 प्रतियां बिकी और इसके साथ ही यह आधुनिक इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाला राष्ट्रपति संस्मरण बनने को तैयार है।

पेंगुइन रैंडम हाउस के लिए रिकॉर्ड बिक्री

पहले दिन हुई बिक्री ‘पेंगुइन रैंडम हाउस’ के लिए रिकॉर्ड है, जिसमें किताब को खरीदने के लिए पहले हुई बुकिंग, ई-बुक और ऑडियो की बिक्री भी शामिल है। ‘पेंगुइन रैंडम हाउस’ के प्रकाशक डेविड ड्रेक ने कहा, ‘हम पहले दिन की बिक्री से बेहद खुश हैं। यह उस व्यापक उत्साह को दर्शाता है, जो पाठकों को (पूर्व) राष्ट्रपति ओबामा की बहुप्रतीक्षित पुस्तक के लिए था।’

10 दिन में 10 लाख प्रतियां बिकने की उम्मीद

 प्रॉमिस्ड लैंड’ अभी ‘एमेजन’ और ‘बार्न्स एंड नोबल’ (डॉट कॉम) पर शीर्ष पर है ‘बार्नस एंड नोबल’ के सीईओ जेम्स डोंट ने कहा कि पहले दिन इसकी 50, 000 से अधिक प्रतियां बिकी और 10 दिन में 10 लाख प्रतियां बिकने की उम्मीद है। ओबामा के 768 पृष्ठों के संस्मरण की कीमत 45 डॉलर है। किताब ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ में ओबामा ने 2008 के चुनाव प्रचार अभियान से लेकर राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के अंत में एबटाबाद (पाकिस्तान) में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मारने के अभियान तक की अपनी यात्रा का विवरण दिया है। इस किताब के दो भाग हैं, जिनमें से पहला मंगलवार को दुनियाभर में जारी हुआ।

ओसामा को लेकर बड़ा खुलासा

दरअसल, बराक ओबामा ने अपनी किताब में कई अहम खुलासे किए हैं। इसकी वजह से भी ये किताब काफी में आ गई है। किताब में आतंकी ओसामा बिन लादेन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी किताब लिखा है कि पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के ठिकाने पर हमला करने की योजना में पाकिस्तानी सेना को शामिल करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उनका मानना था कि यह सब जानते हैं कि पाक सेना और विशेष रूप से इसकी खुफिया एजेंसियों के संबंध तालिबान से बने हुए थे। पाकिस्तान के एबटाबाद में 2 मई 2011 को अमेरिकी कमांडो द्वारा किए गए सीक्रेट ऑपरेशन का तत्कालीन रक्षा सचिव रॉबर्ट गेट्स और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडन ने विरोध किया था।

Related Articles

Back to top button