ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
खेल

CWC 2019: क्रिस गेल से मिलने ड्रेसिंग रुम में पहुंची ये पॉप स्टार, यहां देखे वीडियो

लंदन: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में अब तक कई हस्तियां अपनी टीमों का समर्थन करने आई हैं। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के साथ दिखे तो उसके बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचई भी वर्ल्ड कप में सचिन के साथ दिखाई दिये। ये लिस्ट यही रुकी नहीं बल्कि अब इसमें अब एक और नाम शामिल हो गया है। यह हस्ती न तो बॉलीवुड से है और न ही तकनीक की दुनिया से इसका कोई ताल्लुक है। यह है पॉप स्टार क्वीन रिहाना।

रिहाना को श्रीलंका-वेस्टइंडीज मैच के दौरान विंडीज टीम का समर्थन करते हुए देखा गया। मैच के बाद वह टीम के ड्रेसिंग रूम में भी गई, जहां उन्होंने टीम के स्टार खिलाड़ी क्रिस गेल से मुलाकात की। हालांकि विंडीज टीम को श्रीलंका के खिलाफ हुए इस मैच में 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज टीम के ड्रेसिंग रूम में रिहाना के पहुंचने का वीडियो क्रिकेट वर्ल्ड कप ने अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया। क्रिस गेल ने रिहाना (Pop star Rihanna) के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। साथ ही उन्होंने रिहाना को ऑटोग्राफ वाला एक बैट भी दिया।

Cricket World Cup

@cricketworldcup

When @rihanna met the Universe Boss 🎤 🌎 |

Embedded video

1,450 people are talking about this
इससे पहले मैच के दौरान सफेद कपड़े पहने और धूप का चश्मा लगाए हुए बारबाडोस में जन्मी इस गायक ने दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम को खुलकर समर्थन दिया, जो इस वर्ल्ड कप में बुरी तरह फ्लॉप रही। टूर्नामेंट के आठ में वेस्टइंडीज टीम छह मैच हार चुकी है। सोमवार को हुए मैच में श्रीलंका टीम ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 338 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में उतरी विंडीज टीम पूरी तरह फ्लॉप रही. हालांकि उसके बल्लेबाज निकोलस पूरन ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button