ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
खेल

ICC World Cup : भारत के खिलाफ उलटफेर करना चाहता है ये श्रीलंकाई खिलाड़ी

चेस्टर-ली-स्ट्रीट : श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज धनंजय डी सिल्वा विश्व कप 2019 के अपने आखिरी मैच में भारत के खिलाफ उलटफेर करना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सोमवार को रोमांचक मैच में श्रीलंका ने 23 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि, इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में नौ विकेट से हार ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के उसके सारे रास्ते बंद कर दिए थे। टूर्नामेंट के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका का सामना पड़ोसी भारत से होगा। आईसीसी ने डी सिल्वा के हवाले से बताया, ‘‘हमने अन्य आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है और हमने वेस्टइंडीज को हराया, ताकि हम इस आत्मविश्वास और लय को अगले मैच में ले जाते हुए भारत को हरा पाए।’’
डी सिल्वा ने कहा, ‘‘हम हर मैच को जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अगर हम भारत को मात दे देते हैं तो पांचवें पायदान पर रहेंगे।’’ श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पिछले आठ में से केवल एक वनडे मैच जीता है, लेकिन उन्होंने 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत को मात दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button