ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

गुरुवार को बालोद में मिले 313 कोरोना संक्रमित

बालोद। कोरोना की रफ्तार जिले भर के लिए चिंता का सिग्नल भेज रही है। गुरुवार को करीब 313 कोरोना संक्रमित मिले। जिले में कोरोना की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मामले बढ़कर 1422 हो गई है। बालोद जिले में अब कोरोना बेकाबू होता नजर आ रहा है। यहां हालात यह हो चुके हैं कि अस्पतालों में जगह कम पड़ रही है।

पिछले एक सप्ताह में कोरोना का कहर

कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। वायरस की दूसरी लहर ने हर किसी को डरा दिया है। पिछले एक सप्ताह में जिले में बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए है। बीते महज सात दिनों में ही जिले में कोरोना के 1173 मामले सामने आए है। हालांकि तेज हुई कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए प्रशासन ने जिले में धारा 144 और नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगा दिए है।

बढ़ रही है बेड की मांग, तैयारी में जुटा प्रशासन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर जिले में भी दिखने लगा है। सात दिन में ही यहां स्थिति पूरी तरह बदल गयी है। कोरोना के सक्रिय मामले और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। कोविड हास्पिटल और कोविड केयर सेंटर में बिस्तरों की मांग बढ़ रही है। जिले में कुल बिस्तर क्षमता और कुल रिक्त बिस्तरों की संख्या को देखते हुए प्रशासन के द्वारा वैकल्पिक कोविड हास्पिटल की जा रही है। शुक्रवार को कलेक्टर ने महावीर आईटीआई का भ्रमण भी किया है।

वायरस को रोकने हर चीज करने की जरूरत

जिले में बेकाबू होते कोरोना पर काबू पाने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव कोशिश का दावा कर रहा है। पिछले एक सप्ताह से जिले में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। अगर पॉजिटिविटी रेट बढ़ती है तो स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। इसलिए हमें वायरस को फै लने से रोकने के लिए हर चीज करने की जरूरत है। लोगों से अपील की जा रही कि वे मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें।

बिस्तरों की उपलब्धता

जिले में लगातार आ रहे कोरोना पाजेटिव के मामले ने कोविड अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या घटा दी है। गुरुवार तक 546 कुल बिस्तर क्षमता वाले बालोद जिले में रिक्त बिस्तरों की संख्या महज 86 रह गई है।

Related Articles

Back to top button