ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

कुंवारा बताकर रचाई अन्य युवती से शादी, महिला ने करवाया दुष्कर्म का केस दर्ज

जोधपुर। खुद को कुंवारा बताकर एक युवक ने युवती से शादी रचा ली, लेकिन कुछ समय बाद ही मामले में खुलासा हो गया। जिसके बाद पीडि़ता ने जोधपुर के देवनगर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। मामला जैसलमेर के नाचना थाना का है, इसलिए जोधपुर पुलिस ने जीरो नंबरी एफआईआर काटकर वहां भेजी है। जहां नाचना थाना पुलिस मामले कि पड़ताल करेगी

जोधपुर की देवनगर थाना पुलिस ने बताया कि एक युवती की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गत 6 जून को उसकी शादी रामेश्वर के साथ हुई थी। शादी के वक्त उसे ससुराल वालों ने कुंवारा बताया। मगर बाद में उसे अपने पति पहले से ही शादीशुदा होने की जानकारी मिली। साथ ही पहली पत्नी को बिना तलाक दिए तथा गुमराह कर उसके साथ दूसरी शादी रचाई गयी।

महिला द्वारा विरोध किये जाने पर आरोपी रामेश्वर और उसके पिता जेठाराम, मां एवं बाड़मेर के अन्य रिश्तेदारों ने उसे बंधक बनाने के साथ मारपीट की। देवनगर पुलिस के अनुसार मामला जैसलमेर के नाचना पुलिस थाना क्षेत्र का है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर जीरो नंबर की प्राथमिकी को वहां भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button