ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध चिश्ती की दरगाह में अब रात में इबादत करने के लिए स्थान तय

अजमेर। अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में अब रात के समय इबादत करने के लिए पांच स्थान तय किए है। अब खादिम और अकीदतमंद रात के समय दरगाह में इन पांच तय स्थानों पर ही इबादत कर सकेंगे। अब तक दरगाह में कहीं भी बैठकर इबादत की जा सकती थी।

दरगाह कमेटी के अध्यक्ष आमीन पठान ने बताया कि रात 11 से सुबह 4 बजे तक दरगाह परिसर में अहाता-ए-नूर, पांयती गेट, जन्नती दरवाजा, शाहजहानी मस्जिद और संदल खाना मस्जिद में ही इबादत की जा सकेगी। इन पांच स्थानों के अलावा अन्य किसी स्थान पर बैठना,रात्रि विश्राम व अन्य कार्य करना बंद रहेगा।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि रात्रि के समय दरगाह परिसर में असामाजिक तत्व सक्रिय रहते है। इस कारण सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया है। दरगाह परिसर में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। उल्लेखनीय है कि दरगाह में देश-दुनिया से लोग जियारत करने के लिए आते है।

दरगाह प्रबंध कमेटी ने लगाईं पाबंदिया

अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में रात के समय इबादत करने वाले खादिम समुदाय और अकीदतमंदों पर अनेक पाबंदियां लगा दी हैं। अब सम्पूर्ण दरगाह परिसर और परिसर के अंदर बनी अकबरी मस्जिद में भी अकीदतमंद रात के समय इबादत नहीं कर सकेंगे। दरगाह का प्रबंध संभाल रही कमेटी ने इबादत के लिए दरगाह परिसर में स्थान सुनिश्चित किए हैं।

दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान ने बताया कि दरगाह परिसर में धार्मिक भावनाओं में ही रात भर बैठकर इबादत करते हैं। लेकिन अब ऐसे जायरीन को निश्चित स्थान पर बैठकर ही इबादत करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button