ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

बेंगलुरु: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिम्यूलेटर से तेजस में भरी उड़ान, बोले- अद्भुत था अनुभव

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज देश में ही बने हल्के लड़ाकू विमान तेजस में सिम्यूलेटर के माध्यम से उड़ान भरी। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह अद्भुत था। रक्षा मंत्री इन दिनों दो दिन की यात्रा पर बेंगलुरु गए हुए हैं। आज उन्होंने वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADE) का दौरा किया। इस प्रतिष्ठान में वह तेजस विमान के सिम्यूलेटर में बैठे और विमान में उड़ान भरने का अनुभव किया।

PunjabKesari

राजनाथ ने ट्वीट किया कि बेंगलुरु स्थित वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADE) में एलसीए तेजस सिम्यूलेटर में उड़ान भरने का अनुभव अद्भुत था। ट्वीट के साथ उन्होंने अपने अनुभव का फोटो भी शेयर किया है जिसमें वह सिम्यूलेटर के कोकपिट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ में एक पायलट भी है जिसके हाथ में सिम्यूलेटर का नियंत्रण कमान है। सिम्यूलेटर के डिस्पले में विमान की ऊंचाई से संबंधित और अन्य आंकडे दिखाई दे रहे हैं। यह प्रतिष्ठान सशस्त्र बलों के लिए मानव रहित यान और अन्य हवाई प्रणालियां विकसित करने का काम करता है।

Related Articles

Back to top button