ब्रेकिंग
Retired IAS Rakesh Agrawal Murder Case: भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की हत्या का आरोपी केयरटेकर ... US Airstrike on Iran Qeshm Island: मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर की बमब... Shukra Gochar 2026: 6 नवंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे शुक्रदेव, वृषभ से मकर तक इन 7 राशियों को म... Yashasvi Jaiswal Century in New Zealand: यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ जड़ा शानदार शतक, फर... Dhanteras Gold Buying 2026: धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, रिकॉर्ड हाई से कीमतों में भारी गिरावट के ... US Midterm Elections Donald Trump Test: अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन का बड़ा इम्तिहान, राष्ट्रपति डोन... मध्य प्रदेश की राजधानी में दिल दहला देने वाला कांड, कर्ज के दलदल में फंसे शेफ ने की मां, पत्नी और दो... उत्तर प्रदेश के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, बढ़ा हुआ वेतन और एरि... Delhi Metro Extra Trips GRAP 2: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में कड़े नियम लागू, बॉर्डर पर गा... Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण...
देश

दो सडक हादसों में दो ने गवाई जान

रायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा है। मंगलवार को भी दो दुर्घटनाएं हुई। पहली घटना में घरघोड़ा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं दूसरी घटना में तेज रफ्तार ट्रक ने सरिया स्कूल के प्रभारी प्रचार्य को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई

बताया गया कि मंगलवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे यहां मुख्य मार्ग पर पावर ग्रिड कार्यालय के पास हादसा हुआ। देवलाल मांझी व घायल राम कुमार मांझी पड़किबहरी, सामारुमा थाना पूंजीपथरा के रहने वाले थे। देवानन्द अपने साथी के साथ बाइक में सवार होकर घरघोड़ा आ रहा था, इसी बीच कोयला लोड ट्रेलर ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दिया। इससे बाइक का चला रहे देवानंद की ट्रेलर की चपेट में आ गया जबकि बाइक में पीछे बैठा रामकुमार मांझी ट्रेलर की ठोकर से दूर छिटककर गिर गया। हादसे बाद आसपास के रहवासियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। ट्रेलर की चपेट में आकर देवानन्द की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद आरो​पित ट्रेलर चालक वाहन को घटनास्थल से कुछ दूर खड़ी कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची घरघोडा पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।

दूसरी घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य व्याख्याता बीआर पटेल 56 मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। बताया गया कि शाम चार बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से छुट्टी होने के बाद प्रभारी प्रचार्य अपने घर बरमकेला के कंचनपुर जा रहे थे। इसी बीच श्रद्धा इलेक्ट्रॉनिक बरमकेला के सामने तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीआर पटेल अनुशासन प्रिय होने के कारण सरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में के साथ ही आसपास क्षेत्र में अलग से जाने पहचाने जाते थे। स्थानीय पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button