Breaking
कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले... उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मा... पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News... ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस...माता पिता ही निकले बेटे के कातिल... शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल... ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग... गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो

जबरन वसूली का ऑडियो क्लिप है वायरल; नोटिस तक सीमित रखी कार्रवाई

चंडीगढ़: पंजाब में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति का दम भरने वाली मान सरकार कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी पर कार्रवाई मामले में बैकफुट पर है। सितंबर 2022 में सरारी और उनके OSD तरसेम कपूर की कथित तौर पर भ्रष्टाचार की एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई। लेकिन पंजाब की मान सरकार ने सरारी के खिलाफ कार्रवाई केवल उन्हें नोटिस जारी करने तक ही सीमित रखी। इसके बाद से अब तक मान सरकार द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि विपक्षी दल कांग्रेस समेत अन्य दलों ने सरारी के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाई। दरअसल, सरारी और उनके OSD तरसेम कपूर की एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। इसमें उन्हें कथित तौर पर भ्रष्टाचार की प्लानिंग करते हुए सुना जा सकता है। वायरल क्लिप में सरारी पैसों की वसूली के लिए खाद्य ट्रांसपोर्ट करने के लिए हायर किए ठेकेदारों को फंसाने की बात कर रहे हैं।करीबी को पुलिस से नहीं बचाने को नाराज OSD तरसेमगौरतलब है कि इस क्लिप को खुद तरसेम कपूर ने लीक किया था। क्योंकि वह सरारी द्वारा उनके एक करीबी को पुलिस से नहीं बचाने को लेकर नाराज थे। ऑडियो वायरल होने पर तरसेम ने कहा था कि सरारी ने पहली बार भ्रष्टाचार नहीं किया है, उनके पास और भी सबूत हैं।कांग्रेस का खटकड़ कलां में प्रदर्शनआरोपी मंत्री फौजा सिंह सरारी को भ्रष्टाचार मामले में बर्खास्त कराने के लिए कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में विरोध प्रदर्शन भी किया था। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सरारी के भ्रष्टाचार का मामला जग जाहिर होने के बावजूद उनके AAP पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में बने होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने AAP दोहरा मापदंड अपनाने की बात कही है।पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की फाइल फोटो।कांग्रेसी मंत्रियों के खिलाफ AAP का एक्शनपंजाब सरकार से मंजूरी के बाद विजिलेंस द्वारा अब तक पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां और पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर कानूनी कार्रवाई के बाद पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्म मोहिंदरा के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू की जा चुकी है। हालांकि आरोपी सुंदर शाम अरोड़ा पर भाजपा में शामिल होने के बाद कार्रवाई की गई। लेकिन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के आरोप में ही कार्रवाई की गई। सुंदर शाम अरोड़ा समेत कई पूर्व कांग्रेसी मंत्री फिलहाल जेल में हैं और कई जमानत पर छूट कर बाहर हैं।सरारी के नाम चर्चा घर जाने पर भी विवादआरोपी कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के ऑडियो वायरल मामले के बाद गुरु हर सराय कस्बे के डेरा सच्चा सौदा ‘नाम चर्चा घर में जाने पर भी विवाद खड़ा हुआ था। डेरे के लोगों द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया था। इस पर कांग्रेस के पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मान सरकार पर सवाल खड़े किए थे।वहीं, फौजा सिंह सरारी ने घटना को गलत ढंग से पेश किए जाने के आरोप लगाते हुए कहा था कि कि वह डेरे के किसी कार्यक्रम में नहीं गए थे। जबकि डेरे के सदस्य शिव कुमार ने सफाई देते हुए कहा था कि विधायक पास से निकल रहे थे, स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं बताने को उन्हें रोका

कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना     |     इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले झंडे…     |     उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मामला…     |     पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News… ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे     |     नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस…माता पिता ही निकले बेटे के कातिल…     |     शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल…     |     ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग घायल…     |     गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें