ब्रेकिंग
कमजोर मॉनसून से भाखड़ा डैम का जलस्तर गिरा, BBMB ने 3 राज्यों को जारी किया अलर्ट लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर हथियार के बल पर लूटपाट, वैगनआर से रास्ता रोककर छीनी सोने की अंगूठी लुधियाना में मेडिकल स्टोर पर बड़ा छापा: 49 हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ संचालक पवन गिरफ्तार लुधियाना में बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM का शटर तोड़कर नकदी चोरी का प्रयास: मशीन में की भारी तोड़फोड़, 2 न... पंजाब में थमी मॉनसून की रफ्तार: 9 जिलों में हल्की बारिश के आसार, फिरोजपुर में पारा 37°C पार; जानें म... पंजाब में BJP-SAD गठबंधन की चर्चाओं पर ब्रेक: कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद सभी सीटों पर चुनाव लड़ने ... लुधियाना नगर निगम FNCC चुनाव में बड़ा बदलाव: हाथ खड़े करवाकर नहीं होगा मतदान, आज सिर्फ नामांकन; विधा... जालंधर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की पत्थरों से कुचलकर हत्या: मकसूदां पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी को दबोचा... अमृतसर व जालंधर से चलने वाली 14 प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव; ढंडारी कलां स्टेशन पर 31 दिसंबर तक ... लुधियाना में 15 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म: जागीरपुर के मकान में दिया वारदात को अंजाम, पॉ...
देश

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की तीसरी किस्त के लिए बेहद जरूरी है आधार कार्ड

एक बार फिर जनता का दिल जीतकर सत्ता में आए पीएम मोदी ने जनता से किए वादें तो पूरे किए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत अब तक देश के 6 करोड़ 35 लाख किसानों को पहली और दूसरी किस्त के 2-2 हजार रुपए मिल चुके हैं। लेकिन जो एक अगस्त से तीसरी किस्त भेजी जानी थी अब तक कृषि मंत्रालय ने स्पष्ट नहीं किया है कि तीसरी किस्त कितने किसानों को भेजी गई। अब तक जितने किसानों के पास पहली और दूसरी किस्त का पैसा गया है उनका आधार बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन नहीं हुआ है। यह काम तीसरी किस्त के लिए होगा।

खास बात यह है कि जिन लोगों ने पैसा ले लिया है और इसके लिए पात्र नहीं हैं सरकार उनसे यह पैसा वापस लेगी। कोशिश ये है कि असली किसानों को ही लाभ मिले। तो क्या केंद्र सरकार ने पहली और दूसरी किस्त के लिए आधार बायोमैट्रिक लेने में ढील दी? इसके बारे में कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया है कि स्कीम की दूसरी किस्‍त के लिए मंत्रिमंडल ने आधार को अनिवार्य बनाया था। लेकिन बाद में इसमें ढील दे दी गई। तर्क यह था कि लाभार्थियों के आधार ब्‍योरे को प्रमाणित करने के कारण दूसरी किस्‍त को जारी करने में देर होती। इससे किसानों में असंतोष बढ़ता, इसलिए आधार शर्त में ढील दी गई थी। यह शर्त तीसरी किस्‍त जारी करने के लिए मान्‍य है।

आपको बता दें कि दूसरी किस्‍त के लिए केवल आधार संख्‍या को ही अनिवार्य माना गया था। तीसरी किस्त का भुगतान करने से पहले सरकार आंकड़ों को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्‍त कदम उठाएगी। तो क्या किसी गड़बड़ी की आशंका है? योजना के सीईओ विवेक अग्रवाल के मुताबिक ऐसी किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं है कि किसी अपात्र को पैसा मिला हो, लेकिन इतनी बड़ी योजना है तो संभावना बनी ही रहती है। अगर अपात्र लोगों के खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ तो उसे वापस तो लिया ही जाएगा। ऐसे लोगों को पैसा डीबीटी से गया है और डीबीटी से ही वापस लिया जाएगा। यह हमने राज्यों को बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button