ब्रेकिंग
Katihar News: कटिहार में शव के साथ ग्रामीणों का संघर्ष; कमला नदी पार कर करना पड़ा अंतिम संस्कार Hansi Murder Case: हांसी में शोरूम मैनेजर सूरज जैन की दोस्तों ने चाकू घोंपकर की हत्या; गर्लफ्रेंड को... Delhi Anti-Encroachment Drive: शालीमार बाग में 150 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर; मैक्स हॉस्पिटल के पास... Abhishek Banerjee Attack Case: टीएमसी सांसद पर हमले के मामले में 5 गिरफ्तार; बीजेपी पर लगा साजिश का ... नई पीढ़ी की नज़र से हिन्दी पत्रकारिता Abhishek Banerjee Attack: टीएमसी सांसद पर हमले के बाद विपक्ष एकजुट; राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को दी... Maratha Reservation News: मनोज जरांगे ने तोड़ा अनशन; 12 सूत्री प्रस्ताव पर सरकार और मराठा नेताओं में... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर; मां की मांग- 'बाकियों ... Ghaziabad Crime News: गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या; साथी खिलाड़ी ने बद... Bikaner Dust Storm: राजस्थान में आया 'दानव' जैसा रेतीला तूफान; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डरावना वीडिय...
देश

समय पर कर्मचारियो को वेतन देने में चूकी BSNL, MTNL, अब इस दिन देगी रुकी हुई तनख्वाह

नई दिल्ली: सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL और MTNL मौजूदा समय में गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रही है और सरकार वीआरएस, एमटीएनएल के साथ इसके विलय और इसे 4जी स्पेक्ट्रम देने सहित विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है, ताकि कंपनी को जिंदा किया जा सके। लेकिन इस बीच कंपनी के कर्मचारी अपनी तनख्वाह आने की आस में अपने बैंक खातों से आने वाले SMS पर नज़रें टिकाए बैठे हैं। गुरुवार को एक कर्मचारी यूनियन के नेता ने जानकारी दी कि बीएसएनएल और एमटीएनएल के 1.98 लाख कर्मचारियों को जुलाई महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला है।

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी. के. पुरवार ने कहा कि कर्मचारियों को पांच अगस्त तक वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं, कर्मचारी नेता ने कहा कि प्रबंधन ने वेतन वितरण को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। ऑल इंडिया यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ भारत संचार निगम लिमिटेड (एयूएबी) के संयोजक पी. अभिमन्यु ने बताया कि जुलाई महीने का वेतन नहीं आया है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वेतन कब आएगा। वेतन को लेकर संपर्क करने पर बीएसएनएल के सीएमडी ने कहा कि कर्मचारियों को पांच अगस्त तक वेतन मिल जाएगा। आंतरिक स्त्रोतों के जरिए पूंजी की व्यवस्था की जा रही है।

बीएसएनएल के देशभर में 1.76 लाख कर्मचारी हैं जबकि एमटीएनएल के कर्मचारियों की संख्या करीब 22,000 है। आमतौर पर हर महीने की आखिरी तारीख को कर्मचारियों के खाते में वेतन आ जाता है। इस साल यह दूसरी बार है जब दोनों कंपनियों ने कर्मचारियों का वेतन देने में चूक की है। इससे पहले फरवरी महीने का वेतन देने में भी देरी हुई थी। बीएसएनएल को हर महीने वेतन के रूप में 750 से 850 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते हैं जबकि एमटीएनएल को करीब 160 करोड़ रुपये की जरूरत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button