ब्रेकिंग
IIT ISM धनबाद न्यूज़: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा 'महान शिक्षक पुरस्कार 2026' पलामू: सहिया गीता देवी हत्याकांड में FIR दर्ज, 48 घंटे में खुला Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार Hazaribagh Crime: संजीव बेदिया के अंगरक्षक निरंजन महतो की संदिग्ध मौत, जांच शुरू चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट
विदेश

कश्मीर पर बौखलाया पाकिस्तान, अब हवाई मार्ग भी किया बंद

नई दिल्लीः कश्मीर पर आये फैसले के बाद से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। पाकिस्तान ने भारत से सारे व्यापारिक रिश्ते खत्म कर लिये हैं और अब पाकिस्तान भारत के साथ कोई व्यापार नहीं करना चाहता लेकिन अब पाकिस्तान ने भारत के विमानों का रास्ता भी रोक दिया है। पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह अपने एयर स्पेस के एक कॉरिडोर को बंद कर दिया है। इससे अब विदेशी उड़ानों को 12 मिनट का वक्त ज्यादा लगेगा।

एयर इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक कॉरिडोर बंद होने से फ्लाइट्स का रूट बदल गया है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘एक कॉरिडोर (पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में) को बंद कर दिया गया है, इससे अधिकतम 12 मिनट का बदलाव होगा। इससे हम पर ज्यादा असर नहीं पडे़गा।’ पाकिस्तानी एयर स्पेस से एयर इंडिया की रोजाना करीब 50 फ्लाइट्स गुजरती हैं।

पाकिस्तान ने यह फैसला जम्मू-कश्मीर में भारत सरकार द्वारा आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाने के विरोध में लिया है। पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी द्वारा जारी नोटिस टु एयरमैन (एनओटीएएमएस) के मुताबिक, एयरस्पेस 6 अगस्त से 5 सितंबर तक के लिए बंद रहेंगे। इसके अलावा सीसीए ने पाकिस्तान की एयरलाइन्स के हवाई मार्गों में भी बदलाव किए हैं। इनमें खासतौर पर लाहौर क्षेत्र के एयरलाइन्स शामिल हैं। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विमानों के उड़ान की न्यूनतम ऊंचाई को भी बढ़ाया गया है।

आपको बता दें कि भारत सरकार ने संसद के दोनों सदनों में जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन और आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाने के लिए संकल्प पेश किया था, जिसे दोनों सदनों के अलावा राष्ट्रपति की भी मंजूरी मिल गई। इसके बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। प्रतिक्रियास्वरूप बुधवार को उसने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा उसने भारत के साथ डिप्लोमैटिक रिलेशंस को डाउनग्रेड कर दिया है। बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नैशनल सिक्यॉरिटी कमिटी (NSC) की बैठक बुलाई थी, जिसमें ये फैसले लिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button