ब्रेकिंग
शाहजहां का मुमताज के नाम दुर्लभ प्रेम पत्र मिला: 4x4 इंच की पर्ची में बयां की महबूब की खूबसूरती Umaria Sabzi Mandi Fire: उमरिया सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक; मची अफरा-त... जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती से रेलवे क्वार्टर में रेप: टिकट निरीक्षक मनोज गुप्ता पर गंभीर आरोप दिग्विजय सिंह निकालेंगे 'सनातन स्वाभिमान यात्रा': उज्जैन से शुरू होकर ओरछा होते हुए अयोध्या पहुंचेगी... Maihar Wild Elephant Alert: बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी पहुंचा मैहर, गोरसरी पहाड़ी पर ट्रेस हुई लोक... सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद में नया मोड़: प्रतिमा देवी की आपत्ति कोर्ट में स्... सड़कों पर भौकाल नहीं, जिम्मेदारी: दमन कलेक्टर ने थार-फॉर्च्यूनर मालिकों को दिलाई सेफ ड्राइविंग की शप... BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी के साथ द... दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जमीन के अवैध इस्तेमाल पर दिया जोर 'बिग बॉस 20' के घर में जंग की शुरुआत: यंग डीएसए बने पहले 'बॉस', कैप्टेंसी टास्क में उतरे चेहरों से न...
खेल

Paytm से बिना इंटरनेट के ऐसे करें पेमेंट, फोन बंद होने पर भी हो जाएगा भुगतान

नई दिल्ली । पेटीएम (Paytm) ने ‘टैप टू पे’ सर्विस शुरू की है, जिससे यूजर्स रिटेल दुकानों पर मोबाइल डाटा (Internet) के बिना भी अपने वर्चुअल कार्ड्स (Virtual Card) से पेमेंट कर सकते हैं। पेटीएम ने मंगलवार को कहा कि उसने ‘टैप टू पे’ फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर्स को पीओएस मशीन पर अपने फोन को टैप करके अपने पेटीएम पंजीकृत कार्ड के जरिए तत्काल भुगतान करने के लिए सक्षम बनाता है। यह तब भी संभव होगा जब फोन लॉक हो या मोबाइल डेटा या इंटरनेट कनेक्शन न हो। पेटीएम की ‘टैप टू पे’ सर्विस एंड्रॉइड और आईओएस, दोनों यूजर्स के लिये उपलब्‍ध है, जो पेटीएम ऑल-इन-वन पीओएस डिवाइसेस और अन्‍य बैंकों की पीओएस मशीनों के माध्‍यम से भुगतान करते हैं।

यूजर्स अपनी पेटीएम ऐप पर सेव किए गए अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को आसानी से ‘टैप टू पे’ सर्विस को एक्टिवेट कर सकते हैं. यह सर्विस आपके 16 डिजिट के कार्ड नंबर को एक डिजिटल पहचान बदल देती है, जिससे कार्ड पेमेंट्स ज्‍यादा सुरक्षित होते हैं और कुल मिलाकर ट्रांजेक्‍शन का अनुभव बेहतर होता है। यह सुनिश्चित करता है कि उपयोगकर्ता के कार्ड का विवरण केवल उपयोगकर्ता के पास रहे और किसी थर्ड पार्टी पेमेंट प्रोसेसर के साथ साझा न हो। इससे रिटेल स्‍टोर्स पर तेज पेमेंट ट्रांजेक्‍शंस की सुविधा मिलेगी।

यूजर्स अपने कार्ड्स को पेटीएम ऐप पर एक समर्पित डैशबोर्ड के माध्‍यम से मैनेज कर सकते हैं, जो कार्ड की ट्रांजेक्‍शन हिस्‍ट्री पर एक सेक्‍शन की पेशकश करता है और कभी भी कुछ आसान स्‍टेप्‍स से प्राइमरी टोकनाइज्‍ड कार्ड को बदल सकता है। इस डैशबोर्ड से यूजर्स जरूरी होने पर कार्ड को बदल सकते हैं या डी-टोकनाइज भी कर सकते हैं।

‘टैप टू पे’ सर्विस के लिए कार्ड्स को कैसे एक्टिवेट करें?

  • ‘टैप टू पे’ होम स्‍क्रीन पर “Add New Card” को क्लिक करें या कार्ड लिस्‍ट से किसी भी योग्‍य सेव्‍ड कार्ड को चुनें।
  • अगली स्‍क्रीन पर जरूरी कार्ड डिटेल्‍स डालें।
  • टैप टू पे के लिये कार्ड के जारीकर्ता की सेवा शर्तों को स्‍वीकार करें।
  • कार्ड के साथ रजिस्‍टर्ड अपने मोबाइल नंबर (या ईमेल आईडी) पर प्राप्‍त ओटीपी भरें।
  • अब आप टैप टू पे होम स्‍क्रीन के ऊपर की ओर एक्टिवेटेड कार्ड को देख सकते हैं।

पेटीएम के प्रवक्‍ता ने कहा, “वित्‍तीय सेवाओं का असल डिजिटाइजेशन तभी हो सकता है, जब उसमें डाटा की सीमाओं की बाधा न हो। ‘टैप टू पे’ की पेशकश के साथ हम अपने यूजर्स को मोबाइल डाटा के साथ या बिना भी सारे डिजिटल ट्रांजेक्‍शंस करने में समर्थ बना रहे हैं। इस सर्विस को पेटीएम ‘ऑल-इन-वन’ पीओएस और ज्‍यादातर प्रमुख बैंकों और कार्ड नेटवर्कों का भी सपोर्ट मिलता है, ताकि यूजर्स को विकल्‍पों की सबसे व्‍यापक रेंज मिल सके।”

Related Articles

Back to top button