ब्रेकिंग
Katihar News: कटिहार में शव के साथ ग्रामीणों का संघर्ष; कमला नदी पार कर करना पड़ा अंतिम संस्कार Hansi Murder Case: हांसी में शोरूम मैनेजर सूरज जैन की दोस्तों ने चाकू घोंपकर की हत्या; गर्लफ्रेंड को... Delhi Anti-Encroachment Drive: शालीमार बाग में 150 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर; मैक्स हॉस्पिटल के पास... Abhishek Banerjee Attack Case: टीएमसी सांसद पर हमले के मामले में 5 गिरफ्तार; बीजेपी पर लगा साजिश का ... नई पीढ़ी की नज़र से हिन्दी पत्रकारिता Abhishek Banerjee Attack: टीएमसी सांसद पर हमले के बाद विपक्ष एकजुट; राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को दी... Maratha Reservation News: मनोज जरांगे ने तोड़ा अनशन; 12 सूत्री प्रस्ताव पर सरकार और मराठा नेताओं में... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर; मां की मांग- 'बाकियों ... Ghaziabad Crime News: गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या; साथी खिलाड़ी ने बद... Bikaner Dust Storm: राजस्थान में आया 'दानव' जैसा रेतीला तूफान; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डरावना वीडिय...
देश

भारत में आतंकवादी हमले की बड़ी तैयारी, इस राज्य में मिली घुसपैठ की जानकारी

कोयंबटूरः तमिलनाडु में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की घुसपैठ होने संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार खुफिया जानकारी इस ओर इशारा करती है कि श्रीलंका से समुद्री रास्ते के जरिए राज्य में लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकवादी आए और कोयंबटूर समेत अन्य शहरों में जा चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि राज्य में हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और पूजा स्थलों समेत कई जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आगे किसी भी संभावित घुसपैठ को रोकने के लिए खासतौर पर तटीय जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कोयंबूटर में गहन गश्त हो रही है। शहर में और सीमा क्षेत्रों में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि घुसपैठियों की पहचान या उनकी राष्ट्रीयता के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन उनमें से एक व्यक्ति पाकिस्तान का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button