ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
व्यापार

रेलयात्र‍ियों के ल‍िए अच्‍छी खबर, बनारस-मुंबई के बीच रेलवे चलाएगा समर वीकली स्‍पेशल ट्रेन, फटाफट चेक करें टाइमटेबल

Indian Railways: पूर्वोत्‍तर रेलवे ( North Eastern Railways) के बनारस रेलवे स्‍टेशन से समर वीकली स्‍पेशल ट्रेन (Weekly Special Train) चलाने का फैसला क‍िया गया है. यात्रियों की सुविधा हेतु 09183/09184 मुम्बई सेन्ट्रल-बनारस-मुम्बई सेन्ट्रल समर वीकली स्‍पेशल ट्रेन का संचलन 27 अप्रैल से 15 जून तक हर बुधवार को मुम्बई सेन्ट्रल से तथा 29 अप्रैल से 17 जून, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से 08 फेरों के लिए क‍िया जाएगा.

नई दिल्ली. रेलयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्वोत्‍तर रेलवे ( North Eastern Railways) के बनारस रेलवे स्‍टेशन से समर वीकली स्‍पेशल ट्रेन (Weekly Special Train) चलाने का फैसला क‍िया गया है. यात्रियों की सुविधा हेतु 09183/09184 मुम्बई सेन्ट्रल-बनारस-मुम्बई सेन्ट्रल समर वीकली स्‍पेशल ट्रेन का संचलन 27 अप्रैल से 15 जून तक हर बुधवार को मुम्बई सेन्ट्रल से तथा 29 अप्रैल से 17 जून, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से 08 फेरों के लिए क‍िया जाएगा. इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा.

पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अध‍िकारी पंकज कुमार स‍िंह के मुताबिक यह ट्रेन बनारस रेलवे स्‍टेशन से संचाल‍ित की जाएगी. रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए 09183 मुम्बई सेन्ट्रल-बनारस समर वीकली स्‍पेशल ट्रेन 27 अप्रैल से 15 जून, 2022 तक प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेन्ट्रल से 22.50 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 23.28 बजे दूसरे दिन वापी से 01.05 बजे, सूरत से 03.29 बजे, वडोदरा से 05.15 बजे, रतलाम से 08.50 बजे, कोटा से 12.20 बजे, सवाई माधोपुर से 13.40 बजे, गंगापुर सिटी से 14.33 बजे, भरतपुर से 16.42 बजे, अछनेरा से 17.05 बजे, आगरा फोर्ट से 17.50 बजे, टुण्डला से 19.25 बजे, श‍िकोहाबाद से 20.17 बजे, मैनपुरी से 21.07 बजे, भोगांव से 21.27 बजे, फर्रूखाबाद से 23.15 बजे, तीसरे दिन कन्नौज से 00.15 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 02.25 बजे, लखनऊ से 04.25 बजे, रायबरेली से 05.55 बजे, अमेठी से 06.52 बजे, प्रतापगढ़ से 07.35 बजे, जंघई से 08.32 बजे तथा भदोही से 09.02 बजे छूटकर बनारस 10.30 बजे पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में 09184 बनारस-मुम्बई सेन्ट्रल समर वीकली स्‍पेशल ट्रेन 29 अप्रैल से 17 जून, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से 14.30 बजे प्रस्थान कर भदोही से 15.17 बजे, जंघई से 15.44 बजे, प्रतापगढ़ से 17.15 बजे, अमेठी से 17.48 बजे, रायबरेली से 18.45 बजे, लखनऊ से 20.40 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 22.20 बजे, दूसरे दिन कन्नौज से 01.00 बजे, फर्रूखाबाद से 03.00 बजे, भोगांव से 03.50 बजे, मैनपुरी से 04.12 बजे, श‍ि‍कोहाबाद से 05.12 बजे, टुण्डला से 06.52 बजे, आगरा फोर्ट से 07.40 बजे, अछनेरा से 09.00 बजे, भरतपुर से 10.02 बजे, गंगापुर सिटी से 11.30 बजे, सवाई माधोपुर से 12.20 बजे, कोटा से 13.50 बजे, रतलाम से 17.55 बजे, वड़ोदरा से 21.54 बजे, सूरत से 23.44 बजे, तीसरे दिन वापी से 01.10 बजे तथा बोरीवली से 03.39 बजे छूटकर मुम्बई सेन्ट्रल 04.35 बजे पहुंचेगी.

इस ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 03, पेन्ट्रीकार का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button