ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
खेल

सौरव गांगुली को सम्मानित करेगा बंगाल राज्य क्रिकेट संघ, ये दिग्गज खिलाड़ी भी रहेंगे मौजूद

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के भावी अध्यक्ष सौरव गांगुली को 25 अक्टूबर को बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) सम्मानित करेगा। सम्मान समारोह में टीम इंडिया में सौरव गांगुली के प्रथम कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन के अलावा युवराज सिंह, वीवीएस लक्ष्मण और हरभजन सिंह मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही बंगाल रणजी टीम के सारे पूर्व कप्तानों को भी आमंत्रित किया गया है।

ईडन गार्डेंस में होगा सौरव का सम्मान

बंगाल राज्य क्रिकेट संघ से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सम्मान समारोह के पहले कोलकाता के एक पांच सितारा होटल में होने की बात थी लेकिन बाद में ईडन गार्डेंस स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम के सामने इसका आयोजन करने का निर्णय लिया गया। सम्मान समारोह में 47 वर्षीय सौरव गांगुली को चांदी का एक स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा। स्मृति चिन्ह में सौरव के चेहरे की प्रतिकृति होगी।

23 को दादा संभालेंगे BCCI के बिग बॉस की कुर्सी

‘दादा’ के क्रिकेट जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया जाएगा। बता दें कि सौरव 23 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर बीसीसीआइ के अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाल लेंगे। उसी खुशी में कैब की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मौजूदा समय में सौरव गांगुली कैब के अध्यक्ष भी हैं। बीते पांच साल से वे इस कुर्सी पर विराजमान हैं। जगमोहन डालमिया के बाद वे बंगाल से यह पदभार संभालने वाले दूसरे व्यक्ति होंगे।

15 अक्टूबर को भी हुआ था गांगुली का भव्य स्वागत

गौरतलब है कि कैब की ओर से गत 15 अक्टूबर को भी कोलकाता के महाराज कहे जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के कोलकाता लौटने पर ईडन गार्डेंस में उनका भव्य स्वागत किया गया था। स्टेडियम को फूलों से सजाया गया था। सौरव गांगुली के लिए 10 पाउंड का एक केक भी तैयार किया गया था, जिसे उन्होंने कैब पदाधिकारियों की उपस्थिति में काटा था। बता दें कि गांगुली ने कोलकाता के इस स्टेडियम की सूरत बदल दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button