ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: सोशल मीडिया पर वायरल हुई मारपीट की वीडियो, पुलिस ने मोती सिंह और हैप्पी सिंह के... Ludhiana Advocate Threatened Online: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट्स और फोन पर धमकी देने वालों पर ल... Ludhiana Safe City Project Theft: लुधियाना में सेफ सिटी कैमरों के कंट्रोल बॉक्स पर चोरों का हाथ साफ,... समलैंगिक विवाह का दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर 15 वर्षीय नाबालिग ने दी जान, मामला दर्ज Ludhiana Baba Burger Wala Case: एआई तकनीक से फर्जी वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने वाले सोशल मीडिया इन्फ... Ludhiana Crime News: मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अकाउंटेंट ने लगाई फांसी, पीछे छोड़ गया बुजुर्ग माता... Ludhiana Diwali News: जिला प्रशासन की पारदर्शिता के बीच 95 दुकानदारों को मिला पटाखा बेचने का अधिकार,... Nepal Dolpa Jail Break: नेपाल के डोल्पा जिला जेल में बड़ा सुरक्षा हादसा, सुरंग खोदकर भागे रेप और चोर... RSS Executive Meeting Indore: इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक शुरू, यूजीसी के नए नियमों और... Delhi Police Notice to Bihar Congress: पीएम मोदी के विवादित एआई वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस का एक्...
मध्यप्रदेश

रोटरी से टकराने के बाद कार डिवाइडर से भिड़ी, जीजा-साले की मौत

भोपाल ।  राजधानी में टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित रेडक्रास अस्पताल के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार रोटरी से टकराने के बाद डिवाइडर में जा घुसी। इस हादसे में कार चालक और उसके बगल में बैठे उसके साले की हो गई। कार में पीछे बैठा उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों पुराने शहर से होटल में खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे, तभी दुर्घटना का शिकार हो गए। टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय मोहित नेरकर पुत्र किशोर नेरकर सेकंड स्टाप, तुलसी नगर में परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार रात को वह अपने साले कुरवाई, जिला विदिशा निवासी 30 वर्षीय सौरभ सोनी पुत्र दिनेश सोनी और अपने दोस्त रवि वर्मा के साथ पुराने शहर में होटल में खाना खाने गया था। वहां से तीनों कार से खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे। कार मोहित चला रहा था। करीब 12 बजे के आसपास उनकी कार रेडक्रास अस्पताल के पास पहुंची, तभी रफ्तार अधिक होने के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार स्पीड ब्रेकर से उछलने के बाद कार पहले शिवाजी महाराज की प्रतिमा वाली रोटरी से जाकर टकराई और इसके बाद डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों लोगों को कार से बाहर निकालकर जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने मोहित और उसके साले सौरभ सोनी को मृत घोषित कर दिया। रवि वर्मा की हालत गंभीर होने के कारण उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button