ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
विदेश

नेपाल में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 14 की मौत और 19 लोग घायल

काठमांडू। नेपाल के सिंधुपालचोक में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की जान चली गई है। यह हादसा रविवार को सुबह करीब 8.30 बजे के आस-पास हुआ है। 40 यात्रियों को ले जा रही बस 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 19 के घायल होने कीभी खबर है।

हादसा 15 दिसंबर, 2019 को सुबह तकरीबन 8.30 बजे के आसप-पास हुआ। 40 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोग अपनी जान गवां बैठे जबकि 19 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही नेपाली सेना, सश्स्त्र पुलिस बल और जनपद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। यहां रहने वाले ग्रामीण भी पुलिस के साथ बचाव कार्य में जुट गए हैं। बता दें कि घायलों को घड़ी और धूलिखेल के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

बता दें कि इससे पहले सेना की एक बस हादसे की शिकार हो गई थी। 1 दिसंबर, 2019 को सुर्खेत से काठमांडू जा रही है सेना की एक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से खाई में जा गिरी। इस हादसे में नेपाली सेना के 30 जवान घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

नेपाली सेना की बस शनिवार को सुबह 40 जवानों को लेकर काठमांडू के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस पूर्व पश्चिमी राजमार्ग पर कावासोती के पास पहुंची, तभी एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए ड्राईवर स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 30 जवान घायल हो गए वहीं 10 जवानों को  कोई चोट नहीं आई है, जबकि 12 जवानों को गहरी चोट आई है। नवलपुर के प्रहरी निरीक्षक अर्जुन अधिकारी ने बताया कि 18 जवानों को कावासोती के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल 12 जवानों मध्यबिदु जिला अस्पताल में भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button