ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का बढ़ा कद, झारखंड मुक्ति मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित देशभर में प्री-मॉनसून, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक होगी झमाझम बारिश… पहाड़ी राज्यों में अलर्ट देश के खिलाफ काम कर रहे सोशल मीडिया मंचों की खैर नहीं! संसदीय समिति ने उठाया कड़ा कदम 158000 लोगों को जमीन, गरीबों के खाते में हर महीने पेंशन… हरियाणा सरकार ने खोला खजाना गोरखपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और गाजियाबाद… 7 जिलों में बदल गए एसपी, किसे कहां मिली जिम्मेद... कटिहार में दर्दनाक हादसा: सड़क पर बिखरी मक्का और खड़ा ट्रैक्टर… कैसे बन गए 8 बरातियों की मौत की वजह? ग... BJP के अध्यक्ष में हो रही देरी! सारी तैयारी पूरी, आदेश का इंतजार, पहलगाम ने डाली बाधा महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने पीएम मोदी को रूस में दिए गए बयान की याद क्यों दिलाई? ‘पाकिस्तानी, तू कश्मीर से आया है…’ पैंट उतारकर किया प्राइवेट पार्ट पर हमला, दी धमकी; परेशान मुस्लिम ... महिला डॉक्टर को हुआ हड्डी के डॉक्टर से प्यार, पढ़ाई के बहाने कमरे पर बुलाया… बनाए जबरन संबंध; रेप पी...
मध्यप्रदेश

भोपाल में कोचिंग सेंटर में मौसेरी बहनों से दुष्कर्म, एक्स्ट्रा क्लास में बुलाकर संचालक करता था अश्लील हरकतें

भोपाल। भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में संचालित एक कोचिंग सेंटर में दो छात्राओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोचिंग संचालक वीरेंद्र त्रिपाठी दोनों छात्राओं को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर पिछले आठ महीने से वारदात को अंजाम दे रहा था।

एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर बुलाता था

दोनों छात्राएं मौसेरी बहनें हैं। आरोपित एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दोनों को अलग-अलग समय पर कोचिंग बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं उसने कुछ और छात्राओं को तो अपना शिकार नहीं बनाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

आठवीं और 12वीं में पढ़ती हैं लड़कियां

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा आठवीं की छात्रा है जबकि उसकी मौसी की 20 वर्षीय बेटी 12वीं में पढ़ती है। दोनों कालोनी में वीरेंद्र त्रिपाठी के कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थीं। 16 अप्रैल को आठवीं की छात्रा कोचिंग में अकेली थी, तभी वीरेंद्र ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बदनाम करने की धमकी

उसके बाद से वह लगातार पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी उसकी बड़ी बहन को दी। वह 10 अक्टूबर को विरोध जताने छोटी बहन के साथ कोचिंग पहुंच गई। आरोपित ने दोनों बहनों को बंधक बना लिया। धमकाया कि उसने दोनों के फोटो खींच रखे हैं। किसी को कुछ बताया तो बदनाम कर देगा।

दो महीने तक करता रहा दुष्कर्म

इसके बाद उसने बड़ी बहन के साथ भी दुष्कर्म किया। करीब दो महीने तक वह डरा-धमकाकर दोनों का शारीरिक शोषण करता रहा। उसकी करतूतों से परेशान होकर दोनों बहनों ने पूरी बात स्वजन को बता दी। पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर अलग-अलग एफआइआर दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button