ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

दिल्ली हिंसाः ईरान की नसीहत पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, राजदूत किया तलब

दिल्ली हिंसा की आंच विदेशों तक पहुंच गई है। इस सांप्रदायिक हिंसा पर विभिन्न देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की प्रतिक्रिया आने के बाद अब ईरान ने भी टिप्पणी की है। ईरान के विदेश मंत्री जावेद ज़रीफ़ ने 2 मार्च को किए ट्वीट में दिल्ली हिंसा की निंदा करते हुए लिखा, “ईरान भारतीय मुसलमानों के ख़िलाफ़ हुई संगठित हिंसा की निंदा करता है।” ज़रीफ़ ने लिखा, ” ईरान सदियों से भारत का दोस्त रहा है। हम भारत से आग्रह करते हैं कि वे सभी भारतीयों का ख़्याल रखे और उनके साथ कोई अन्याय ना होने दे। भारत ने मंगलवार को इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ईरान के राजदूत अली चेगेनी को तलब किया है।

PunjabKesari

दिल्ली हिंसा के बारे में ईरान के विदेश मंत्री जवाद जाफरी द्वारा की गई टिप्पणी का विरोध करते हुए  ईरान के राजदूत को बताया गया कि जाफरी ने जिस मामले पर टिप्पणी की, वह पूरी तरह से भारत का आतंरिक मामला है।  शांतिपूर्ण संवाद और क़ानून के शासन में ही आगे का रास्ता निहित है। ” गौरतलब है कि इससे पहले तुर्की, पाकिस्तान और अमरीका के राजनेताओं भी दिल्ली हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दिल्ली हिंसा की तुलना जर्मनी में हुए यहूदियों के नरसंहार से की थी।

PunjabKesari

इमरान ख़ान ने लिखा था , “मुसलमानों के जला दिए गए घरों और दुकानों की तस्वीरें सामने आ रही हैं।मुसलमानों से हिंसा, मस्जिदों और क़ब्रगाहों पर हमले वैसे ही हैं, जैसे नाज़ी जर्मनी में यहूदियों की सामूहिक हत्या के रूप में हुआ करती थी। उन्होंने लिखा, मोदी की फासीवादी नस्लवादी सरकार की बर्बर सच्चाई को दुनिया को समझना चाहिए और इसे रोकना चाहिए।”दिल्ली हिंसा के विरोध में बांग्लादेश में कई जगहों पर प्रदर्शन हुआ और कई इस्लामिक पार्टियों ने शेख़ मुजीबुर रहमान की सौवीं जयंती पर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को भेजे गए आमंत्रण को रद्द करने की माँग भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button