ब्रेकिंग
Punjab के व्यक्ति पर जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई, NDPS के तहत FIR दर्ज AAP vs Opposition: सरकारी स्कूलों में आम आदमी पार्टी की इस कार्रवाई पर हंगामा, शिक्षा व्यवस्था पर उठ... Jalandhar School Bomb Threat: जालंधर के 4 और बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा... Ludhiana Crime: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरोह के 2 सदस्य हत्थे चढ़े; चोरी की वारदातों पर लगेगा अंक... Punjab Road Block: जालंधर से लुधियाना की ओर जाने वाले यात्री परेशान, लंबा ट्रैफिक जाम देख प्रशासन के... Punjab Teachers Protest: शिक्षा विभाग के नए आदेशों ने बढ़ाया तनाव, पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षक... Punjab Police Inspector Killed: पंजाब में भीषण सड़क दुर्घटना, ड्यूटी से लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर की ... Punjab Weather: पंजाब में अगले 4 दिन 'मौसम का तांडव'! भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके... Faridabad Accident: सूरजकुंड मेले में भाग लेने आए उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पी की सड़क दुर्घटना में मौ... विकसित भारत @2047 की राह दिखाएगा PRAGATI प्लेटफॉर्म, सीएम नायब सैनी ने बताया सुशासन का सबसे बड़ा हथि...
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मजबूत अर्थव्यवस्था स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखने के लिए है अहम

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में हरित और सतत पर्यावरण की दिशा में अपनी उपलब्धियों का बखान किया और कहा कि मजबूत अर्थव्यवस्था स्वस्थ पर्यावरण को बनाए रखने के लिए अहम है। सालों से नेताओं ने अमेरिकी नागरिकों से कहा है कि मजबूत अर्थव्यवस्था एवं जीवंत ऊर्जा क्षेत्र का स्वस्थ पर्यावरण के साथ मेल नहीं खाता है।

ट्रंप ने ‘अमेरिका के पर्यावरण नेतृत्व’ विषयक व्हाइट हाउस कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि लेकिन यह गलत है, क्योंकि हम बिल्कुल उल्टा साबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक मजबूत अर्थव्यवस्था स्वस्थ पर्यावरण को बनाए रखने के लिए अहम है, जब हम नवोन्मेष करते हैं, उत्पादन करते हैं और आगे बढ़ते हैं तो हम ढेर सारी ऐसी प्रौद्योगिकियों और प्रक्रियाओं का इजाद करते हैं जो अपने कारोबार को वापस लाने के साथ ही पर्यावरण को बेहतर बनाती हैं, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप उत्पादन को विदेशी प्रदूषकों से लेकर अमेरिकी जमीन पर लाते हैं।

ट्रंप ने आरोप लगाया कि पिछले प्रशासन ने अमेरिकी ऊर्जा पर अनवरत संघर्ष छेड़ दिया था। उन्होंने कहा कि हम वह नहीं कर सकते। उन्होंने हमारे श्रमिकों, हमारे उत्पादकों और हमारे विनिर्माताओं को ऐसी गैर असरकारी वैश्विक संधियों से दंडित करने का प्रयास किया, जिन्होंने सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाले देशों को अपने तरीके जारी रखने दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकियों को दंडित करना बेहतर पर्यावरण या बेहतर अर्थव्यवस्था बनाने का कभी सही तरीका नहीं है। हमने इस विफल पहल को नकार दिया है और हमें अतुल्य परिणाम नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button