ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

जम्मू कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजीपी का सेक्सटॉर्शन में आया नाम, कोर्ट में पेश होने का आदेश

जम्मू : जम्मू कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजीपी एस पी वैद सहित पांच को कोर्ट ने सेक्सटॉर्शन मामले में कोर्ट में हाजिर होने को कहा है। डा एस पी वैद मौजूदा समय में परिवहन आयुक्त हैं। उनके खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने सेक्सटॉर्शन के आरोप लगाए हैं। जज के अनुसार यह मामला कार्यक्षेत्र पर महिला से यौन शोषण का है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह  मोटर व्हीकल विभाग में कार्यरत है। उसके सहयोगी चन्द्र मोहन शर्मा ने उसका यौन शोषण किया है। पीड़िता ने गांधी नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। उसने अपील की है कि धारा 26 एक्ट के तहत उसके सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई हो।

पूरा मामला
परिवहन विभाग में कार्यरत एक महिला क्लर्क ने परिवहन आयुक्त डा एस पी वैद, सहायक आयुक्त स्वर्ण सिंह सहित पांच लोगों पर सेक्सटॉशर्न का आरोप लगाया है। अन्य तीन आरोपियों में आरटीओ रचना शर्मा, रेहाना तब्बसुम और रूपाली शर्मा शामिल हैं। महिला का कहना है कि उसे काम में कुछ परेशानी हो रही थी। उसने अपने सहयोग चंद्र मोहन शर्मा से कहा कि उसे कहीं और काम पर लगा दिया जाए तो उसे कहा गया कि उसे बस सिर्फ वैद साहब के पास जाना होगा।

क्या है सेक्सटॉर्शन
किसी भी कार्यस्थल पर महिला सहयोगी की शिकायत का निवारण करने के लिए उसे अनैतिक संबंध बनाने के लिए विवश करना सेक्सटॉर्शन कहलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button