ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
विदेश

अमेरिका ने पाक को फिर दिया झटका, ट्रंप प्रशासन के बाद बाइडन प्रशासन में भी पाकिस्तान को नहीं मिलेगी आर्थिक मदद

वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान को एक बार फिर झटका दिया है। ट्रंप प्रशासन के पाकिस्तान को सुरक्षा सहायता के लिए आर्थिक रूप से मदद नहीं देने के फैसले को बाइडन प्रशासन ने जारी रखने का निर्णय लिया है। सोमवार को रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और पाक जनरल प्रमुख कमर जावेद बाजवा के बीच हुई बातचीत के बाद पेंटागन ने यह जानकारी दी है।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘पाकिस्तान के लिए अमेरिकी सुरक्षा सहायता बाइडन प्रशासन में भी निलंबित रहेगी। मैं इस बारे में अटकलें नहीं लगाऊंगा कि क्या यह आगे चलकर बदलेगा या नहीं।’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये बातें कही हैं, उनसे पूछा गया था कि क्या बाइडन प्रशासन ने ट्रंप प्रशासन की नीतियों की समीक्षा की है और क्या आर्थिक सहायता के मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ बातचीत के दौरान चर्चा हुई है।

बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2018 में, पाकिस्तान के लिए सभी सुरक्षा सहायता निलंबित कर दी थी। इस दौरान उन्होंने तर्क दिया था कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान के सहयोग और भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं

किर्बी ने कहा, इससे पहले ऑस्टिन ने साझा क्षेत्रीय हितों और उद्देश्यों पर चर्चा करने के लिए जनरल बाजवा के साथ बात की। उन्होंने कहा, ‘बातचीत के दौरान, सचिव ने अफगानिस्तान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान के समर्थन की प्रशंसा की और अमेरिका-पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंधों पर निर्माण जारी रखने की इच्छा व्यक्त की।’

ऑस्टिन ने एक ट्वीट में कहा, ‘मैंने अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों के लिए प्रशंसा की और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने की अपनी इच्छा दोहराई है।’ एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने जेनेवा में अपने पाकिस्तानी समकक्ष मोईद युसूफ से मुलाकात की। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली हॉर्न ने कहा, ‘दोनों पक्षों ने आपसी हित के कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों और व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। वे बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं।’

Related Articles

Back to top button