ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
देश

बिलासपुर में दो से तीन घंटे बाद फ्यूज सुधारने पहुंचते है बिजलीकर्मी, परेशान होते हैं शहरवासी

बिलासपुर। लापरवाही कहे या कर्मचारियों की कमी वजह चाहे जो भी हो पर बिजली वितरण कंपनी का फ्यूज काल सेंटर उपभोक्ताओं को तत्काल राहत देने में विफल है। आलम यह है कि ट्रांसफार्मर में यदि फ्यूज उड़ गया है, तब सुधरने में दो से तीन घंटे लग रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी भी होती है। पर अधिकारियों को इस परेशानी कोई लेना- देना नहीं है।

मंगलवार को यही हुआ है। नेहरू नगर मंडल के अलग- अलग हिस्सों में सुबह छह से सात बजे के बीच तकनीकी खराबियों के चलते बिजली चली गई। इससे उपभोक्ताओं की नींद खुल गई। इसके अलावा पानी तक के लिए तरसना पड़ा। उपभोक्ता बार- बार फ्यूज काल सेंटर पर सूचना देकर सुधार की मांग करते हैं। पर एक जगह में सुधार करने में दो से तीन घंटे लग गए। परेशान उपभोक्ता अपनी समस्या बता रहे, पर जवाब यह मिला की कई जगहों पर खराबियां है। जिसे सुधारते हुए कर्मचारी पहुंच रहे हैं।

इसलिए थोड़ी दिक्कत हो रही है। कई बार यह तक कहा गया कि कर्मचारी सुधार करने पहुंचा था पर ट्रांसफार्मर के पास कोइ खराबी नहीं है। दरअसल उपभोक्ताओं की इस सबसे बड़ी समस्या को लेकर कंपनी जरा भी गंभीर नहीं है। अकेले नेहरू नगर नहीं, बल्कि तोरवा मंडल में कर्मचारियों के साथ वाहन व अन्य संसाधनों की भारी कमी है। इसे लेकर कई प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन हरी झंडी ही नहीं मिल रही है। जबकि अभी कंपनी बकाया बिल वसूलने के लिए इतनी सख्त हो गई कि सीधे लाइन की काट रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कंपनी पहले व्यवस्था सुधारें, उसके बाद इस तरह की कार्रवाई करें। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने में कंपनी नाकाम है।

Related Articles

Back to top button