ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
देश

कुलभूषण मामलाः चंद घंटों में मुकर गया दगाबाज पाक, दिखाया नापाक चेहरा

पेशावरः अपने दोगलेपन के लिए जाने जाते पाकिस्तान की किसी भी अच्छी बात पर यकीन करना मुश्किल है।पाक ने एक बार फिर से अपनी फितरत दिखाते हुए कुलभूषण मामले में धोखा दे दिया है।  चंद घंटे पहले कहा जा रहा था कि कुलभूषण जाधव सिविल कोर्ट में अपील कर सके इसके लिए पाकिस्तान सरकार ने आर्मी एक्ट में बदलाव का निर्णय लिया है लेकिन अब पाकिस्तान की ओर से किए ट्वीट में इस मामले में अपनी बात से मुकर गया है।

PunjabKesari

पाकिस्तान सेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल DG ISPR की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि ऐसी अटकलें गलत हैं कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव के बारे में ICJ के फैसले को लागू करने के लिए पाक सेना अधिनियम में संशोधन करने जा रहा है। हम इस मामले की समीक्षा और पुनर्विचार के विभिन्न कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।जल्द ही इस बारे में जो निर्णय लिया जाएगा, उसे सभी को बताया जाएगा।

PunjabKesari

कुलभूषण जाधव पर अभी तक आर्मी कोर्ट में मुकदमा चलाया जा रहा है। आर्मी एक्ट के तहत ऐसे व्यक्तियों या समूह को जिसका मुकदमा आर्मी कोर्ट में चल रहा हो, उसे सिविल कोर्ट में अपील करने की इजाजत नहीं दी जाती है।इसके बाद खबरें आईं कि कुलभूषण जाधव मामले को लेकर पाकिस्तान आर्मी कोर्ट के इस एक्ट में संशोधन करेगा लेकिन अब वह इस बात से पलटते हुए कह रहा है कि वह ऐसा कुछ नहीं करने जा रहा है।

बता दें कि कुलभूषण जाधव पर झूठे आरोप लगाकर पाकिस्तान की आर्मी ने मौत की सजा सुनाई थी। उसने न तो जाधव को काउंसलर एक्सेस की सुविधा दी और न ही सुनवाई का मौका। भारत ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में चुनौती दी थी। जहां भारत की जीत हुई और पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने पाकिस्तान को कहा कि वह जाधव को काउंसलर एक्सेस दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button